मीरा प्रवीण वत्स/अनिल उपाध्याय, 01मई। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जनपद में ब्राह्मण नेताओं की ओर से पूर्व मंत्री जय नारायण तिवारी के आवास पर बैठक की गई। उक्त बैठक में जिले के दिग्गज ब्राह्मण नेताओं द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी को जिताने का संकल्प लिया गया। सभी ने एक बार फिर 38 संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर सीट कों भाजपा की झोली में डालने पर बल दिया। पूर्व मंत्री जय नारायण तिवारी की अगुवाई में हुई बैठक में जनपद के दर्जनों की संख्या में दिग्गज नेताओं ने भाग लिया।
तमाम नेताओं द्वारा मेनका गांधी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा गया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा किए गए कार्यों व जनपद में मेनका गांधी के द्वारा जमीनी स्तर पर किए गए कार्य सनसनीय है , जिसको देखते हुए एक बार फिर से भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी को जीताना अति आवश्यक है। बढ़-चढ़कर ब्राह्मण नेताओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए भाजपा प्रत्याशी को जीतने के लिए तन मन से लग जाने का संकल्प लिया और एक ऐतिहासिक जीत दिलाने की रणनीति बनाई।
लखनऊ – निष्पक्ष चुनाव, भारत निर्वाचन आयोग, एसआईआर को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी की वायरल टिप्पणी…
लखनऊ - चार करोड़ मतदाताओं का नाम एसआईआर के दौरान काटा गया है, ये आपके मतदाता हैं: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...





















