वीरेंद्र चौहान, नजरिया ब्यूरो किशनगंज।
नगरपरिषद क्षेत्र अंतर्गत रुईधाशा महाकाल मंदिर में शनिवार से जय महाकाल नाम धुन कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। जय महाकाल नाम धुन से पूरा मंदिर परिसर व आसपास का क्षेत्र गुंजायमान हो उठा है। इस अवसर पर महाकाल मंदिर के पुरोहित गुरु साकेत ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दो दिवसीय जय महाकाल नाम धुन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें शनिवार सुबह 12 बजकर 28 मिनट पर महाकाल नामधुन की शुरुआत की गई जो दूसरे दिन रविवार को 12 बजकर 28 मिनट पर समापन हुआ। गौर करे कि एक सप्ताह पूर्व से ही कार्यक्रम की तैयारी की जा रही थी। मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया है। भक्त सुबह से ही महाकाल मंदिर पहुंच कर कार्यक्रम में शामिल होने लगे थे। वहीं दूसरे दिन रविवार को खिचड़ी महा प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं आयोजन को लेकर महाकाल भक्त उत्साहित थें। कार्यक्रम को सफल बनाने में सत्यम चारुस्त, धर्मेंद्र सिंह, शुभ कुमार, श्रेय कुमार, आदित्य कुमार, चंचल सिंह, रूपा शर्मा, शंकर केसरी, मीरा सिन्हा, रोहित झा, राजीव बसाक, बी.के. जायसवाल, अमन शर्मा सहित सैकड़ों भक्तगण जुटे ।
किशनगंज, बिहार -समितियों ने अभी तक 2968.8 एमटी चावल की आपूर्ति नहीं की है, डीएम ने की समीक्षा
वीरेंद्र चौहान नजरिया न्यूज ब्यूरो किशनगंज 21जुलाई 2026। धान अधिप्राप्ति विपणन वर्ष 2025-26 में चावल आपूर्ति की समीक्षा डीएम किशनगंज...





















