- चार दर्जन स्कूली बच्चे का हो रहा उपचार
नजरिया न्यूज़ अररिया/विकाश प्रकाश।
अररिया प्रखंड के किस्मत खवासपुर पंचायत के वार्ड संख्या 6 अंतर्गत गोढ़ी टोला पलासी के लगभग चार दर्जन स्कूली बच्चे को बुधवार दोपहर बाद उल्टी व दस्त होने लगी। जिसके बाद ग्रामीणों के बीच अफरा तफरी का माहौल हो गया। ग्रामीणों के अनुसार सभी बच्चे उमवि जितवारपुर में पढ़ाई करते हैं।
जानकारी अनुसार स्कूल से लौटने के बाद कुछ बच्चे उल्टी व दस्त का शिकार होने लगे। धीरे धीरे गोढ़ी टोला पलासी के शाम करीब सात बजे तक चार दर्जन बच्चे इसके चपेट में आ गए। खबर लिखे जाने तक तीन एम्बुलेंस भेजकर तत्काल बच्चे को सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया। 
मुख्य रूप से शंकर सिंह के दो पुत्री वर्ग 2 की छात्रा प्रियंका व वर्ग तीन के प्रिया, मनी सिंह के पुत्री आँचल, धर्मचंद के पुत्री सोनाक्षी व पुत्र रौशन, उपेंद्र सिंह के पुत्र कारण व कार्तिक, अनिल सिंह पुत्री साक्षी, शिवानी, करमचंद सिंह के पुत्री सपना, प्रीति व पुत्र कन्हैया, अनिल सिंह के पुत्र करण, मिथुन सिंह के पुत्र अनिकेत, शम्भू सिंह के पुत्री प्रीति, योगी सिंह के पुत्री सोनाक्षी, योगेंद्र सिंह के पुत्र कोमल सहित 50 से अधिक बच्चे उल्टी दस्त के शिकार हुए। इस तरह के घटना से अभिभावकों के बीच अफरा तफरी का माहौल बना रहा जबकि खबर लिखे जाने तक सदर अस्पताल में बच्चे का इलाज जारी था।
पूछने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अभिनंदन ऋषिदेव ने बताया कि बुधवार को मध्याह्न भोजन में खिचड़ी चोखा खाने के लिए दिया गया था लेकिन एक ही टोले के बच्चे विषाक्त भोजन का शिकार हुआ है। बताया कि जिस टोले के बच्चे विषाक्त भोजन के शिकार हुए हैं वहां दो दिन पूर्व से भोज का भी आयोजन हुआ था।























