नजरिया न्यूज़,
फारबिसगंज:अररिया। ऑल इंडिया प्राइवेट कोचिंग एसोसिएशन की ओर से आगामी 2 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले 5वें राज्यस्तरीय प्रतिभा सम्मान सह शिक्षक सम्मान समारोह की सफलता को लेकर एसजी टीचिंग सेंटर, बगीचा चौक में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष राशीद जुनैद ने की।
बैठक में सदस्य कृष्णा मेहरा एवं सचिव हिकमत शाह ने बताया कि समारोह का आयोजन रुंगटा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, फारबिसगंज में होगा। इसमें बिहार के 10 से 12 जिलों के मेधावी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न कोचिंग संस्थानों के माध्यम से पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि समारोह में वर्ष 2026 के मैट्रिक, इंटरमीडिएट, कला, खेल, सांस्कृतिक, कंप्यूटर सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शिक्षकों को भी सम्मान देकर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा।
बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, अतिथियों के स्वागत, पंजीकरण, मंच संचालन एवं अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर सचिव सविता ठाकुर, कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार यादव, अजय आनंद, पिंटू झा, मो. निजामुद्दीन, वसीम खान, मो. शहंशाह, शमी अहमद, राहुल राय, प्रहलाद कुमार, शाहिद अंसारी, अब्दुल मोबिन सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।





















