नजरिया न्यूज़,
जोकीहाट:अररिया।
बाल विकास परियोजना कार्यालय, जोकीहाट में नए बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) के रूप में सदानंद दास ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने पूर्व सीडीपीओ अहमद रेजा खान के स्थानांतरण के बाद औपचारिक रूप से कार्यभार संभाला।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद सदानंद दास ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित संचालन, पोषण अभियान, गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं की निगरानी तथा विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर देने की बात कही।
उन्होंने यह भी कहा कि परियोजना क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यप्रणाली की नियमित समीक्षा की जाएगी और कहीं भी लापरवाही मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, विभागीय कर्मियों एवं सेविकाओं से समन्वय स्थापित कर बेहतर सेवा सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।
बाल विकास परियोजना कार्यालय में नए सीडीपीओ के पदभार ग्रहण करने पर विभागीय कर्मियों ने उनका स्वागत किया और बेहतर कार्यकाल की उम्मीद जताई। स्थानीय लोगों का भी मानना है कि नए पदाधिकारी के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में और अधिक गति आएगी।





















