नजरिया न्यूज़,
जोकीहाट :अररिया।
महलगांव थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर देर रात छापेमारी कर न्यायालय से निर्गत गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटियों में भंसिया गांव, वार्ड संख्या-05 निवासी मोहम्मद दानिश उर्फ बदीउज्जमां पिता जलालउद्दीन तथा जलालउद्दीन, पिता स्वर्गीय हमीद शामिल हैं।महलगांव थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर दोनों वारंटियों को गिरफ्तार किया। आवश्यक पूछताछ के बाद सोमवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया।
अररिया – वार्ड 16 में बांटे गए दो तरह के डस्टबिन
नजरिया न्यूज़,अररिया। नगर परिषद के वार्ड संख्या 16 में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में पहल की गई। वार्ड...














