नजरिया न्यूज़,
जोकीहाट:अररिया।
जोकीहाट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर न्यायालय से निर्गत गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटियों की पहचान बगडहरा वार्ड संख्या-08 निवासी मोहम्मद मुजीब एवं मोहम्मद वजीलत, दोनों स्वर्गीय हनीफ के पुत्र के रूप में हुई है। जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि
दोनों के विरुद्ध न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था। वारंट के निष्पादन को लेकर पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी थी। इसी बीच गुप्त सूचना मिली कि दोनों अपने घर पर मौजूद हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार दोनों वारंटियों को थाना लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद उन्हें मंगलवार को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि न्यायालय से निर्गत वारंटों के निष्पादन के लिए थाना क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
2 अगस्त को फारबिसगंज में होगा राज्यस्तरीय प्रतिभा एवं शिक्षक सम्मान समारोह, तैयारियां तेज
नजरिया न्यूज़, फारबिसगंज:अररिया। ऑल इंडिया प्राइवेट कोचिंग एसोसिएशन की ओर से आगामी 2 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले 5वें...





















