नजरिया न्यूज़,
जोकीहाट:अररिया।
बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जोकीहाट विद्युत आपूर्ति प्रशाखा की छापेमारी टीम ने तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है।कनीय विद्युत अभियंता राज नारायण ठाकुर ने बताया कि 25 जुलाई को गठित छापेमारी दल ने गुप्त सूचना के आधार पर विभिन्न स्थानों पर जांच की। इस दौरान मटियारी गांव निवासी सहरूद्दीन, पिता शाहिद, के यहां बिना वैध विद्युत कनेक्शन के बिजली का अवैध उपयोग करते पाया गया। जांच में 980 वाट विद्युत भार दर्ज करते हुए विभाग ने ₹28,055 की राजस्व क्षति का आकलन किया है।वहीं, चकई गांव निवासी अख्तर, पिता स्व. जहीरूद्दीन, के यहां पूर्व में विद्युत कनेक्शन विच्छेद किए जाने के बावजूद बिजली का अवैध उपयोग पाया गया। विभाग ने 375 वाट भार दर्ज करते हुए ₹14,040 की राजस्व क्षति का आकलन किया है।इसके अलावा चकई गांव निवासी आलम, पिता मोहीउद्दीन, के यहां भी कनेक्शन विच्छेद रहने के बावजूद अवैध रूप से बिजली उपयोग करने का मामला सामने आया। विभाग ने तीनों के विरुद्ध विद्युत अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।कनीय विद्युत अभियंता ने बताया कि बिजली चोरी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से वैध विद्युत कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करने की अपील की।
अररिया – वार्ड 16 में बांटे गए दो तरह के डस्टबिन
नजरिया न्यूज़,अररिया। नगर परिषद के वार्ड संख्या 16 में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में पहल की गई। वार्ड...












