नजरिया न्यूज़,
फारबिसगंज :अररिया। अररिया जिला कराटे एसोसिएशन के तत्वावधान में फारबिसगंज थाना स्थित थाना मध्य विद्यालय के परिसर में एक दिवसीय कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। यह परीक्षा बिहार स्टेट चीफ (TMAA-SKAI) सह अररिया जिला कराटे एसोसिएशन के सह-सचिव रेन्शी एडवोकेट शमसाद अंसारी के नेतृत्व में संपन्न हुई।
इस बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में कुल 45 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर सफलता हासिल कर अगली बेल्ट में प्रमोशन प्राप्त किया। सफलता पाने वाले मुख्य खिलाड़ियों में आर्यन, शायन नन्दी, हेमलता कुमारी, स्वीटी कुमारी, नैना कुमारी, शुभ प्रिया, प्रिंस कुमार, ऋतिक स्वर्ण, सूरज कुमार, शाहिल अंसारी, प्रियांशु कुमार, नौमान दानिश, शिल्पी रॉय और भूपेश कुमार आदि शामिल हैं।
परीक्षा के दौरान बच्चों की शारीरिक व मानसिक मजबूती को परखने के लिए लगभग 6 घंटे तक कठिन परीक्षण चला। ब्लैक बेल्ट होल्डर सेंसई मेराज अंसारी और नूर हसन के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत और मशक्कत करते हुए अपने-अपने पाठ्यक्रम व तकनीकों का शानदार प्रदर्शन किया।
गणमान्य लोगों व खेल प्रेमियों ने दी शुभकामनाएं
खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन और सफलता पर क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारियों, खेल प्रेमियों और समाजसेवियों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शुभकामना देने वालों में फारबिसगंज अनुमंडल पदाधिकारी श्री अभय कुमार तिवारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री राज किशोर कुमार।
कराटे संघ व खेल प्रेमी: हांसी टाइगर नसीम खान (भारत शाखा संचालक), तमाल सैन, अनील अग्रवाल, अभिषेक कुमार मंडल, वासु विश्वास, पंकज कुमार, टाइगर फिरोज, खुर्शीद खान (जेनिथ स्कूल डायरेक्टर), पिंटू गोयल (पाठशाला डायरेक्टर), रवि कुमार झा (पाठशाला प्रिंसिपल), आदर्श गोयल, संजय अग्रवाल (शाइनिंग स्टार स्कूल डायरेक्टर), हरीश अग्रवाल, काजल वर्मा, रामदेव लोहारा, अंकित कुमार, आदित्य कुमार, नन्हे अंसारी, रूबी कुमारी और उज्जवल नन्दी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
2 अगस्त को फारबिसगंज में होगा राज्यस्तरीय प्रतिभा एवं शिक्षक सम्मान समारोह, तैयारियां तेज
नजरिया न्यूज़, फारबिसगंज:अररिया। ऑल इंडिया प्राइवेट कोचिंग एसोसिएशन की ओर से आगामी 2 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले 5वें...





















