नजरिया न्यूज़,
फारबिसगंज:अररिया।
बिहार की सामाजिक संस्था जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष संजय कुमार ने नई दिल्ली में 27 से 30 जुलाई 2026 तक आयोजित चार दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला “नेशनल कंसल्टेशन ऑन इंश्योरिंग चाइल्ड्स राइट्स, पोटेंशियल एंड प्रॉस्पेरिटी” में भाग लिया।
‘जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन’ द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में देशभर के नीति निर्माता, कानूनी विशेषज्ञ और बाल अधिकार कार्यकर्ता
शामिल हुए। संजय कुमार ने बिहार में बाल सुरक्षा, बाल श्रम रोकथाम, शिक्षा के अधिकार तथा बाल विवाह के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और उन्हें त्वरित एवं संवेदनशील न्याय दिलाना समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है। कार्यशाला में सांसद लावु श्री कृष्ण देवरायालु तथा भुवन रीभू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अररिया – वार्ड 16 में बांटे गए दो तरह के डस्टबिन
नजरिया न्यूज़,अररिया। नगर परिषद के वार्ड संख्या 16 में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में पहल की गई। वार्ड...














