नजरिया न्यूज़,
सिकटी :अररिया ।
प्रखंड मुख्यालय सभागार में मंगलवार को बीडीओ परवेज आलम के स्थानांतरण पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेंद्र विश्वास ने किया. कार्यक्रम में प्रखंड के सभी विभाग के पदाधिकारियों, कर्मियों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, त्रिस्तरीय पंचायती राज के जनप्रतिनिधि सहित आम नागरिकों ने भी भाग लिया. कार्यक्रम का विधिवत संचालन बीससूत्री उपाध्याय भवेश कुमार राय ने किया. इस मौके पर अपने संबोधन में उप प्रमुख लखिचंद प्रामाणिक ने कहा कि अच्छे लोगों का हर जगह सम्मान होता है. चाहे वे जिस क्षेत्र में हो.प्रखंड विकास पदाधिकारी रहते परवेज आलम ने सजगता से आम लोगों के कार्यों को आसानी से पूरा करने का प्रयास किया
काम के कारण ही आज प्रखंड के लोग उन्हें सम्मान पूर्वक विदाई दे रहे हैं. नए बीडीओ राजेश प्रियदर्शी भी इस समारोह में शामिल हुए.उन्होंने कहा कि विदा ले रहे पदाधिकारी के बचे कार्यों को पूरा करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी. प्रखंड का कोई भी आम जनता अपनी समस्या को लेकर सीधे हमसे संपर्क करें. उनकी समस्या का समाधान प्राथमिकता पर किया जाएगा. सर्वप्रथम निवर्तमान बीडीओ व नए बीडीओ का स्वागत फूलो का हार पहनाकर किया गया.कार्यक्रम के अवसर पर पूर्व प्रमुख मो कमरुज्जमा, बीपीआरओ अमित कुमार मिश्रा, पीओ अफरोज अहमद, एमओ धर्मेश कुमार ठाकूर डीलर संघ अध्यक्ष सिंहेश्वर पासवान, छात्र नेता आरमान, विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल, चिकित्सा पदाधिकारी डा अजमत राणा, मुखिया परवेज आलम, सरपंच संघ अध्यक्ष रंजीत पासवान मुख्य रूप से शामिल रहे. बीपीआरओ अमित कुमार मिश्रा ने कहा कि बीडीओ साहब ने दिनरात मेहनत कर लोगों के तकलीफों को जाना और हद तक उसे दूर करने का प्रयास किया. इनकी जितना भी तारीफ किया जाय वह कम होगी.इस विदाई समारोह में उपस्थित अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि आज उनके बीच से एक सुलझे हुए पदाधिकारी विदा हो रहे हैं. यह बड़ा भावुक क्षण है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. सर्वप्रथम पूर्व प्रमुख, उपप्रमुख, थानाध्यक्ष व बीससूत्री उपाध्याय द्वारा निवर्तमान बीडीओ को माला पहनाकर सम्मानित किया गया. इस दौरान सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व मौजूद लोगों ने शाल, वस्त्र, माला बुके आदि देकर उन्हें सम्मानित किया. इस मौके पर पूरा प्रखंड मुख्यालय परिसर लोगों के भीड़ से भरा पड़ा था. सभी की आंखें नम थी. निवर्तमान बीडीओ परवेज आलम ने आंखों में आंसू लिए कहा कि यहां पर मौजूद लोगों का मैं आभार प्रकट करता हूँ.आपलोगों का स्नेह व अपनापन लेकर मैं जा रहा हूँ, लेकिन आप सभी हमेशा मेरे दिल में बसे रहेंगे. सरकारी नौकरी में स्थानांतरण एक प्रक्रिया है, जिसमें सबको इस पथ पर चलना होता है.इस सम्मान सह विदाई समारोह मे प्रखंड अधिकारियों के अलावा सभी कर्मी, जनप्रतिनिधियों के अलावा पंचायत और प्रखंड के सभी कर्मी शामिल थे





















