जानकारी के अनुसार, राजीव सिंह ने फेसबुक पर एक ऐसी पोस्ट देखी, जिसमें एक व्यक्ति अपने भाई के इलाज के लिए रक्त की अपील कर रहा था। उसने कई लोगों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन समय पर कोई सहयोग नहीं मिल सका।
जैसे ही यह पोस्ट राजीव सिंह की नजर में आई, उन्होंने अपने सभी जरूरी कार्य छोड़ दिए और तुरंत सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक पहुंचे। उन्होंने रक्त की आवश्यकता वाले व्यक्ति को भी अस्पताल बुलाया और स्वयं रक्तदान कर मरीज की मदद की। रक्तदान के बाद उन्होंने कहा कि *”किसी की जान बचाने से बड़ा कोई धर्म और पुण्य का कार्य नहीं हो सकता।”*
राजीव सिंह ने कहा कि यदि भविष्य में भी किसी जरूरतमंद को रक्त की आवश्यकता होगी, तो *Digital Press Club™ A Unit of Working Digital Media Press Foundation* के पत्रकार हमेशा सेवा के लिए आगे रहेंगे।
उन्होंने जिले के युवाओं और आम नागरिकों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान करने से स्वास्थ्य पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता, बल्कि शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है। सबसे बड़ी बात यह है कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है।
इस अवसर पर पत्रकार *मासूम राजा श्रीवास्तव, विवेक* एवं अन्य पत्रकार भी उपस्थित रहे।
*Digital Press Club™ A Unit of Working Digital Media Press Foundation* का संदेश स्पष्ट है— *”रक्तदान करें, एक-दूसरे का जीवन बचाएं।”*
यह प्रेरणादायक पहल समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।