नजरिया न्यूज कटिहार
प्रखंड के बलतर पंचायत अंतर्गत खरुआ ग्राम में स्थित राम जानकी मंदिर सह चैरिटेबल गौशाला के नए मंदिर में नई प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के पांच दिवसीय कार्यक्रम के तहत सोमवार को स्थानीय महिलाओं द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर जहां सेकड़ों महिलाओं ने माथे पर कलश लेकर यात्रा आरंभ की, वहीं दूसरी तरफ महिलाओं के सहयोग में पुरुषों ने भी एक ही रंग, गेरुआ रंग के वस्त्र पहन कर शोभायात्रा में भाग लिया। जबकि सभी महिलाओं ने भी इसी रंग के वस्त्र पहने थे। जो कि बड़े मनभावन लग रहे थे। बताते चले की नव निर्मित मंदिर में भगवान राम, लक्ष्मण,माता सीता और राम भक्त हनुमान की आदम कद सफेद संगमरमर की प्रतिमा स्थापित की गई है। वहीं शोभा यात्रा खरुआ, जमीर होते हुए कोटा, करीमगंज होते हुए सिंघिया घाट तक पहुंची और महानंदा नदी के किनारे स्थित सिंघिया घाट में माता गंगा की पूजा अर्चना की गई, जहां बनारस से आए पंडितों ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ कलश भरने को लेकर पूजा की, तथा मुख्य जजमान के रूप में सूरज शर्मा ने सर मुंडन करने के उपरांत मुख्य कलश को अपने सिर पर रखकर उसी रास्ते से अपनी टीम के साथ वापस मंदिर परिसर में पहुंचे।
ज्ञात हो की पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के तहत 2 दिन तक 20 और 21 फरवरी को अधिवास की पूजा होगी उसके उपरांत 22 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा भगवान राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा होगी उसके उपरांत 23 फरवरी को भगवान की पूजा अर्चना करके उन्हें भोग लगाया जाएगा आरती होगी तब जाकर कार्यक्रम की पूर्णाहुति की जाएगी उक्त जानकारी देते हुए राम जानकी मंदिर कमेटी के संचालक पंडित सूरज ने कहा कि वैसे तो बेंगलुरु के रहने वाले मालू परिवार मुख्य जजमान हैं। उनकी अनुपस्थिति में मैं उनका प्रतिनिधित्व कर रहा हूं। वही पंडित जी ने बताया कि उक्त उत्सव कार्यक्रम के लिए बनारस से तीन और उड़ीसा से दो पुरोहित मांगाए गए हैं। मुझे लगा कर 6 पंडित के द्वारा प्राण प्रतिष्ठा करवाया जाएगा।





















