नजरिया न्यूज कटिहार
वर्ष के तीन-चार महीने सड़क पर जल जमा रहने के चलते आवागमन में हो रही परेशानी से अब सहपरा और अफजालटोली के लोगों को राहत मिलेगी क्योंकि बहुत जल्द यहां नाल बनकर तैयार हो जाएगा उक्त बातें बारसोई नगर पंचायत के मुख्य पार्षद विमला देवी ने सोमवार को अब्दुल टोली में फीता काटकर कि उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम आने से पहले ही काम को पूर्ण कर दिया जाएगा ज्ञात हो कि सड़क के दोनों और मकान बन जाने से और सड़क पुरानी हो जाने के चलते काफी नीचे हो गई है बरसात के दिनों में लोगों के घरों का पानी सड़क पर आ जाता है और साथ में वर्षा का पानी मिलाकर घुटनों तक जमा हो जाता है जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था परंतु अब परंतु अब नल का निर्माण हो जाने से समस्याओं से लोगों को निजात मिलेगी।
बताते चलें कि नगर विकास एवं आवास विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री शहरी गली- नाली पक्की कारण योजना के तहत एसएच 98 मुख्य सड़क से साहपाड़ा के बजरंगबली स्थान तक लगभग 21 लख रुपए की लागत से 260 फीट लंबी नाली का निर्माण किया जाना है। इस अवसर पर मुख्य पार्षद विमला देवी ने कहा कि क्षेत्र का विकास हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी मुखिया के रूप में सुल्तानपुर पंचायत में जितना कार्य मेरे द्वारा किया गया था। उससे भी कहीं अधिक नगर पंचायत में किया जा रहा है। लोगों को विकास पसंद है और इसीलिए इस बार लोगों ने मुझे मुख्य पार्षद की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि मैं उनके विश्वास पर खड़ा उतरने का प्रयास करूंगी। और निरंतर क्षेत्र का विकास होता रहेगा। वहीं इस अवसर पर वार्ड पार्षद बेबी साहा, उप मुख्य पार्षद प्रमोद कुमार साह, रोशन अग्रवाल ,तिलक साह, धर्मेंद्र सिंह, मेहंदी हसन ,डॉक्टर तनवीर हामिद, दीपक दास इत्यादि व्यक्ति प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।





















