• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
अतिथि संवाददाता गौरव अवस्थी–सोनिया की भावुक अपील से उठेगी सहानुभूति की लहर:त्वरित टिप्पणी

अतिथि संवाददाता गौरव अवस्थी–सोनिया की भावुक अपील से उठेगी सहानुभूति की लहर:त्वरित टिप्पणी

February 16, 2024
अररिया – पीड़ित ने नगर थाना में आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार

अररिया – पीड़ित ने नगर थाना में आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार

May 26, 2026
रानीगंज – रानीगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौत के बाद एनएच जाम

रानीगंज – रानीगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौत के बाद एनएच जाम

May 26, 2026
एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार।

एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार।

May 25, 2026
भेभरा ओवरब्रिज के पास ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार।

भेभरा ओवरब्रिज के पास ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार।

May 25, 2026
पलासी प्रखंड अध्यक्ष पद पर शमीम आलम जदयू के प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त

पलासी प्रखंड अध्यक्ष पद पर शमीम आलम जदयू के प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त

May 25, 2026
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार का औद्योगिक पुनर्जागरण ‘विकसित बिहार’ की ओर सशक्त कदम: मंगल पांडेय

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार का औद्योगिक पुनर्जागरण ‘विकसित बिहार’ की ओर सशक्त कदम: मंगल पांडेय

May 25, 2026
बालकृष्णपुर मडवा पंचायत में बाल हितैषी विधिक सेवाएं योजना पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित 

बालकृष्णपुर मडवा पंचायत में बाल हितैषी विधिक सेवाएं योजना पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित 

May 25, 2026
तीन दिनों से लापता युवक का शव मक्के के खेत में मिलने से इलाके में सनसनी

तीन दिनों से लापता युवक का शव मक्के के खेत में मिलने से इलाके में सनसनी

May 25, 2026
गली रास्ते के विवाद में तीन महिलाएं घायल, पलासी सीएचसी में भर्ती

गली रास्ते के विवाद में तीन महिलाएं घायल, पलासी सीएचसी में भर्ती

May 24, 2026
तेज आंधी-तूफान में गिरा 30 साल पुराना पीपल का पेड़, मोटरसाइकिल गैरेज में भारी नुकसान

तेज आंधी-तूफान में गिरा 30 साल पुराना पीपल का पेड़, मोटरसाइकिल गैरेज में भारी नुकसान

May 24, 2026
अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पुलिस बल की कमी से लौटी बैरंग

अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पुलिस बल की कमी से लौटी बैरंग

May 24, 2026
आयुष चिकित्सकों को एईएस/जेई पर दिया गया विशेष प्रशिक्षण

आयुष चिकित्सकों को एईएस/जेई पर दिया गया विशेष प्रशिक्षण

May 24, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, May 26, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

अतिथि संवाददाता गौरव अवस्थी–सोनिया की भावुक अपील से उठेगी सहानुभूति की लहर:त्वरित टिप्पणी

by Kumar Shrivastav
February 16, 2024
0
अतिथि संवाददाता गौरव अवस्थी–सोनिया की भावुक अपील से उठेगी सहानुभूति की लहर:त्वरित टिप्पणी
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 39

कपिल देव सिंह, नजरिया न्यूज लखनऊ ब्यूरो, 15फरवरी।

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष एवं सांसद सोनिया गांधी द्वारा राजस्थान से राज्यसभा के लिए पर्चा दाखिल करने के बाद रायबरेली लोकसभा क्षेत्र से नेहरू गांधी खानदान की एक और पीढ़ी की विदाई की इबारत लिख गई| पूरी तरह से विदाई के पहले सोनिया गांधी ने रायबरेली वालों के नाम एक भावुक अपील जारी की है| इस अपील में परिवार के पीढ़ियों पुराने संबंधों की याद दिलाते हुए परिवार के नए सदस्यों का साथ देने का आग्रह भी शामिल है लेकिन सवाल यह है कि क्या इस भावुक अपील से सोनिया गांधी या गांधी परिवार के प्रति रायबरेली में सहानुभूति की लहर अगले चुनाव में उठेगी?
इस अपील में उन्होंने दो दशक के चुनावी सफर में दिए गए सहयोग के प्रति आभार जताते हुए कहा कि रायबरेली से परिवार का रिश्ता कायम रहेगा| पत्र का मजमून है-‘ स्वास्थ्य और बढ़ती उम्र के चलते अगला लोकसभा चुनाव लड़ने में अक्षम हूं| अब रायबरेली की सीधी सेवा का अवसर नहीं मिलेगा लेकिन मेरा मन रायबरेली में ही रहेगा| रायबरेली के बिना मेरा परिवार अधूरा है| रायबरेली से पीढ़यों पुराना रिश्ता है| श्वसुर फिरोज गांधी और सास इंदिरा गांधी की तरह ही रायबरेली के लोग चट्टान की तरह मेरे साथ भी खड़े रहे| यह अहसान कभी भूल नहीं सकते| पिछले दो चुनाव में जिस तरह विपरीत परिस्थितियों में आपने हमारा साथ दिया है हमें विश्वास है कि इस तरह परिवार के अन्य सदस्यों को भी अपना प्यार दुलार देते रहेंगे| ‘
इसमें कोई दो राय नहीं है कि सोनिया गांधी ने अपने ससुर फिरोज गांधी और सास श्रीमती इंदिरा गांधी की तरह ही अपने दो दशक के प्रतिनिधित्व काल में रायबरेली के विकास की चिंता की| इस चिंता का एक आधार यह भी हो सकता है कि दोहरी आए के आप पर संसदीय से इस्तीफा देने के बाद वर्ष 2006 में उपचुनाव में उन्होंने कुल पड़े मतों का 80% वोट हासिल कर इंदिरा गांधी की लोकप्रियता को भी पीछे छोड़ दिया था| जनता के इस प्यार को उन्होंने विकास के रूप में लौटने की कोशिश भी अपने दो दशक के कार्यकाल में पूरी शिद्दत से की| दो दशक में करीब 15000 करोड़ की परियोजनाएं रायबरेली के लिए मंजूर कराई| रेल कोच कारखाना, रेल पहिया कारखाना, आयुर्विज्ञान संस्थान, राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईएफटी), 5-5 राजमार्गों की स्वीकृति, रायबरेली लखनऊ फोरलेन आदि विकास के कार्य सोनिया गांधी की ही देन हैं|
जानने वाले जानते हैं कि सोनिया गांधी रायबरेली में सांसद के रूप में काम गांधी नेहरू-गांधी परिवार की बहू के रूप में में ही ज्यादा आती जाती रहीं| जब तक उनका स्वास्थ्य साथ देता रहा वह अपने लोकसभा क्षेत्र में हर तीन महीने में एक बार भ्रमण के रिवाज को जारी रखे रहीं| बहुत कम मौके ऐसे आए होंगे जब सोनिया को सार्वजनिक सभा में सर पर पल्लू के बिना किसी ने देखा या सुना होगा| उनकी संजीदगी यहां के आम लोगों के दिलों पर राज करती है| आप लोगों के दुख दुख दर्द को जिस तरह से उन्होंने समझा और उसके निराकरण की कोशिश की, उसका प्रभाव भी यहां देखने को मिलता है लेकिन पिछले चुनाव के बाद से क्षेत्र में न आना विरोधी भाजपा को चुनाव के लिए मुद्दा जरूर देता है| पर्चा दाखिले के बाद से ही स्थानीय भाजपा नेता हमलावर हैं| भाजपा नेता इस पराजय के डर से मैदान छोड़ना कहकर प्रचारित करना शुरू कर चुके हैं| विरोध को देखते हुए ही इस बात के कयास ज्यादा हैं क्या सोनिया गांधी की भावुक अपील गांधी परिवार के नए उत्तराधिकारी के प्रति सहानुभूति की लहर उठा पाएगी? इसका जवाब कांग्रेस के मीडिया प्रभारी विनय द्विवेदी कहते हैं-‘ रायबरेली के लोगों की गांधी परिवार के साथ सहानुभूति पहले भी थी और परिवार की मुखिया सोनिया गांधी की भावुक अपील के बाद सहानुभूति की लहर उठेगी और जरूर उठेगी| रायबरेली के लोग गांधी परिवार के उत्तराधिकारी को इस तरह हाथों-हाथ लेंगे जिस तरह उन्होंने सोनिया गांधी को दो दशक पहले लिया था|’ अब यह आने वाला लोकसभा चुनाव परिणाम बताएगा कि इस भावुक अपील का असर हुआ या बीजेपी का प्रचार परवान चढ़ा|

Share this on WhatsApp
Share198Tweet124Share49
Kumar Shrivastav

Kumar Shrivastav

Related Posts

अररिया – पीड़ित ने नगर थाना में आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार

अररिया – पीड़ित ने नगर थाना में आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार

by Office Araria
May 26, 2026
0

नजरिया न्यूज़, बयूरो अररिया। अररिया नगर थाना क्षेत्र के ओम नगर वार्ड संख्या-08 में मोबाइल छिनतई के विवाद को लेकर...

रानीगंज – रानीगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौत के बाद एनएच जाम

रानीगंज – रानीगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौत के बाद एनएच जाम

by Office Araria
May 26, 2026
0

नजरिया न्यूज़, रानीगंज(अररिया)। बलराम कुमार।अररिया-रानीगंज मुख्य मार्ग एनएच 327 ई पर सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
अररिया – पीड़ित ने नगर थाना में आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार

अररिया – पीड़ित ने नगर थाना में आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार

May 26, 2026
रानीगंज – रानीगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौत के बाद एनएच जाम

रानीगंज – रानीगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौत के बाद एनएच जाम

May 26, 2026
एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार।

एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार।

May 25, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • अररिया – पीड़ित ने नगर थाना में आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार
  • रानीगंज – रानीगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौत के बाद एनएच जाम
  • एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार।
  • भेभरा ओवरब्रिज के पास ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार।
  • पलासी प्रखंड अध्यक्ष पद पर शमीम आलम जदयू के प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!