नजरिया न्यूज। भरगामा।
वैदिक मंत्रोच्चार व हवन आदि के साथ प्रखंड के शंकरपुर पंचायत स्थित फुटानी चौक पर आयोजित 48 घंटे का महाअष्टयाम संकीर्तन से भक्तिमय माहौल में शुरु हो गया। इससे पूर्व विद्वान पंडितो द्वारा रामचरितमानस पाठ के साथ अष्टयाम की शुरुआत हुई थी । इसके बाद करीब आधा दर्जन कीर्तन मंडलियों द्वारा हरिनाम का अखंड जाप संकीर्तन शुरू किया गया।
हरिनाम संकीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर अष्टयाम को लेकर मंडप को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। हरे राम , हरे राम , सीता राम की धुन से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान होता रहा। इस अष्टयाम में प्रखंड के प्रसिद्ध टेढ़ी बेंगवाही कीर्तन मंडली, चुन्नी कीर्तन मंडली, स्थानीय शंकरपुर कीर्तन मंडली सहित आधा दर्जन मंडली ने भाग लिया। जबकि व्यवस्था में स्थानीय मुखिया उमेश यादव, सुरेंद्र मिश्र, रुचिर, अंजलि, पुरुषोत्तम, मुन्ना मिश्र, मनीष मिश्र, गौतम सिंह, लोक गायक प्रदीप सिंह व अन्य ग्रामीण मौजुद थे।
इस दौरान कीर्तन मंडली के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत उत्कृष्ट झांकी की प्रस्तुति से श्रद्धालु भाव -विभोर रहे । कार्यक्रम को देखकर श्रद्धालुगण भक्ति में झूम उठे। दूर दूर से आए हजारों श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम का जमकर लुत्फ उठाया। श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी बढ़ गयी कि मेला जैसा नजारा दिखा। रामायण पाठ , हवन पूर्णाहुति , संकीर्तन स्थानीय पंडितो के नेतृत्व में किया जा रहा है। अष्टयाम मे यज्ञ समिति के सभी सदस्य सहित ग्रामीण महत्वपूर्ण योगदान दे रहें है।





















