वीरेंद्र चौहान ,नजरिया ब्यूरो किशनगंज।
07 फरवरी को मिल्लनपल्ली स्थित शिवनाथ मरिक का घर थाना व जिला- किशनगंज
RES. क्लीनिंग सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड सिलीगुड़ी के सफाई कर्मी राजकुमार मरिक पिता सरयुग मरिक साकिन-मथुरा उतर वार्ड न.-10 थाना-नरपतगंज, जिला-अररिया को उनके ही सहकर्मी चंदन मल्लिक पिता-महेन्द्र मल्लिक साकिन-सारेगाँव थाना-ताडबाडी जिला-अररिया के द्वारा लोहे के खंती से पीट-पीट कर हत्या करने के आरोप में वादी RES. क्लीनिंग सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड सिलीगुड़ी के मैनेजर विकास कुमार सिंह के फर्दबयान के आधार पर किशनगंज थाना काण्ड संख्या-50/24 दिनांक-07.02.24 धारा-302 भा.द.वि दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए
अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 11.02.24 को पुलिस टीम द्वारा चंदन मल्लिक पिता-महेन्द्र मलिक साकिन-सारेगाँव, थाना-ताडबाडी, जिला-अररिया को सिकटी (अररिया जिला) से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
बाइक चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल
- फुलकाहा पुलिस ने सुपौल के करजाईन बाजार से दबोचा, पांच बाइक चोरी कांड का था आरोपी नजरिया न्यूज़, नरपतगंज...






















