वीरेंद्र चौहान, नज़रिया न्यूज किशनगंज।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार,नई दिल्ली एवं विहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार,पटना के निर्देशानुसार व्यवहार न्यायालय परिसर किशनगंज में दिनांक-09.03.2024 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में 15 फरवरी को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार,किशनगंज ओम शंकर के द्वारा किशनगंज जिला अंतर्गत सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारीयों के साथ बैठक किया गया। उक्त बैठक में सभी पंचायती राज पदाधिकारीयों को निर्देश दिया गया की अपने-अपने प्रखंड अंतर्गत सरपंच एवं न्याय मित्र के साथ बैठक करें तथा ग्राम कचहरी में लंबित अधिक से अधिक सुलाह्नीय मामलो का निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से कराने का निर्देश दें। पंचायत स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार-प्रसार पर जोर देने को कहा गया ।
उपरोक्त के अतिरिक्त मंडल कारा किशनगंज में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार किशनगंज ओम शंकर के द्वारा मंडल कारा किशनगंज का निरीक्षण किया गया।उक्त निरीक्षण के दौरान मंडल कारा किशनगंज में संसिमीत बंदियों से मिलकर उनके समस्या को सुना तथा उन्हें विधिक सहायता के बारे में जागरूक किया गया।उक्त निरीक्षण में लीगल एड डिफेन्स कोंसिल के अधिवक्ता विनम्र सुदर्शन , अमित कुमार तथा जेल विजिटिंग अधिवक्ता गांधी लाल सिंह एवं कुमार सुभम राज उपस्थित थें।
बाइक चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल
- फुलकाहा पुलिस ने सुपौल के करजाईन बाजार से दबोचा, पांच बाइक चोरी कांड का था आरोपी नजरिया न्यूज़, नरपतगंज...






















