समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
एसडीओ किशन कुमार एवं डीएसपी विवेक कुमार शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में गुरुवार को कोनैला उपकारा दलसिंहसराय में छापामारी अभियान चलाया गया। इस संयुक्त अभियान में प्रशासनिक अधिकारी समेत पुलिस पदाधिकारी की टीम शामिल थी।
इसकी जानकारी देते हुए अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार ने बताया कि उक्त कार्रवाई जेल परिसर की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा और प्रतिबंधित या आपत्तिजनक सामग्री की संभावित मौजूदगी की जांच के उद्देश्य से की गई। छापामारी के दौरान जेल के विभिन्न वार्डों, बैरकों, शौचालयों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थलों की गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कहीं से भी कोई आपत्तिजनक वस्तु या सामग्री बरामद नहीं हुई।
साथ ही उन्होंने कहा कि जेल अधीक्षक एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
रानीगंज:अररिया – कोटा में जेईई की तैयारी कर रही रानीगंज की छात्रा की संदिग्ध मौत, परिवार ने उठाए सवाल
नजरिया न्यूज़, रानीगंज/अररिया। बलराम बिश्वास। रानीगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 16 स्थित पंजियार टोला की रहने वाली 17 वर्षीय...






















