नजरिया न्यूज़, अररिया।
आज दिनांक 07 अगस्त 2025 को पुलिस अधीक्षक अररिया अंजनी कुमार द्वारा समाहरणालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आमजनों ने अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखी।
एसपी महोदय ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। खासतौर पर जमीनी विवाद, घरेलू हिंसा, साइबर ठगी, व लंबित प्राथमिकी से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं।
उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और सभी मामलों का निष्पक्ष समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों पर समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इस मौके पर बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित थे। जनता दरबार में पुलिस अधिकारियों के अलावा जिला प्रशासन के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे।





















