==डीएम से विधायक सदर इजहारुल हुसैन की मुलाकात की तस्वीर मीडिया और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
वीरेंद्र चौहान, नजरिया न्यूज ब्यूरो, किशनगंज, 5 जुलाई। बिहार प्रदेश से किशनगंज सदर के विधायक इजहारुल हुसैन का भारत निर्वाचन आयोग से सवाल, 49 हजार से अधिक मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से क्यों हटा ? दूसरा सवाल कांग्रेस के विधायक इजहारूल ने किया? सदर विधानसभा क्षेत्र से ही अधिक नाम क्यों हटाया गया। उन्होंने कहा, सदर विधानसभा क्षेत्र से मतदाताओं के नाम अधिक हटाए गए हैं। सदर विधायक किशनगंज ने कहा, 49 हजार से अधिक नाम मतदाता सूची से हटा देने के कारण किशनगंज के मतदाता धैर्य खो रहे हैं।नाम काटने से विचलित मतदाताओं के साथ भी इंडिया गठबंधन के सभी नेता हैं। फिलहाल डीएम किशनगंज से मुलाकात करके मतदाता सूची से काटे गए सभी नामों को शामिल करने के अधिकार का उन्होंने उपयोग किया है । फिलहाल,डीएम किशनगंज विशालराज से विधायक इजहारुल हुसैन की मुलाकात की तस्वीर मीडिया और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।




















