संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया
प्रखंड मुख्यालय स्थित पलासी वार्ड संख्या सात में घरेलू सामान के लिए पलासी बाजार गई नाबालिग लड़की का अपहरण कर भगा ले जाने का गंभीर मामला सामने आया है वहीं अगवा की गई लड़की के पिता अरुण कुमार साह ने तीन सगे भाइयों में गगन भगत व मनोज भगत व मिथुन कुमार भगत शामिल हैं वहीं घटना बीते 1 अगस्त का बताया जाता है वहीं दर्ज केस में पीड़ित पिता अरुण कुमार साह ने कहा है कि मेरी नाबालिग लड़की घर का सामान लेने बाजार गई और गायब हो गई थी और काफी देर तक इंतजार करने के बाद खोजबीन के क्रम में पता चला कि उपरोक्त आरोपितों ने मेरी नाबालिग लड़की को कहीं भगा ले गया है वहीं उन्होंने आशंका जताया है कि मेरी बेटी के साथ अप्रिय घटना घट सकता है वहीं पलासी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।





















