संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया
पलासी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही कर 60 बोतल नेपाली रेशम लीची शराब जब्त किया है वहीं हालांकि शराब तस्कर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा है वहीं पुलिस अवर निरीक्षक सियाराम महतो के शिकायत पर शराब तस्कर सुशील कुमार यादव के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज किया गया है वहीं दर्ज एफ आई आर में कहा गया है कि दिवा गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि कनखुदिया टोला के कंचनपुर में सुशील कुमार यादव नाम का व्यक्ति अपने घर में शराब रखता है और बेचता है वहीं उक्त स्थान पर गया तो पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति भागने लगा था और पुलिस बल द्वारा पकड़ने का प्रयास किया गया परंतु भागने में सफल रहा है वहीं घर की तलाशी के दौरान पुआल के ढेर से प्लास्टिक का बोरा से 60 बोतल नेपाली रेशम लीची शराब बरामद हुआ है वहीं पलासी थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि भागे हुए शराब तस्कर को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा





















