समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
मंगलवार को डीह बसढीया दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति लिमिटेड के द्वारा मंगलवार को सातवां बोनस वितरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरीय प्रवेक्षक अमरेंद्र प्रसाद, विशिष्ट अतिथि स्वेता कुमारी, एवं पथ प्रवेक्षक ज्योति कुमारी की उपस्थिति में समिति के अध्यक्ष जगबंधु राय की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद कुमार राय ने किया।वंही किसानों के बीच मिल्क कैन, कुकर, सुधा मिन इत्यादि पुरस्कार का वितरण किया गया। उक्त किसान बोनस समारोह में बोनस के रूप में तकरीबन 95000/रु की राशि दुग्ध उत्पादन किसानों के बीच वितरण किया गया।वंही दात्व निधि से साड़ी का भी वितरण किया गया। मौके पर किसान उमेश प्रसाद राय, धीरज राय, अजित कुमार राय, शिवचंद्र राय, अनिल राय सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे।
जोगबनी – जन्माष्टमी पर जोगबनी श्याम मंदिर में गूंजे भक्ति के स्वर।
नजरिया न्यूज़,जोगबनी। राकेश कुमार। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के पावन अवसर पर जोगबनी के श्याम मंदिर में भव्य भजन-कीर्तन एवं जागरण...











