समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शाखा चकबहाउद्दीन की बैठक मंगलवार को सिजौली वार्ड -5 में कॉमरेड मोहम्मद यूनुस की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम शोक प्रस्ताव पारित किया गया,जिसमें चकबहाउद्दीन शाखा के बल्लोचक गाँव के कॉमरेड हरिलाल सिंह एवं केवटा शाखा के कॉमरेड बैजनाथ राय एवं टरसपुर के राम सगुण पोद्दार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया और दो मिनट मौन रहकर श्रधांजलि अर्पित की गई। बैठक में एक प्रस्ताव लेकर सर्वसम्मति से संरक्षक के पद पर कॉमरेड मोहम्मद यूनुस को बनाया गया। बैठक में आगामी 10 एवं 11 अगस्त 2025 को अंचल सम्मेलन रामपुर जलालपुर में चलने का निर्णय लिया गया। साथ ही 12 प्रतिनिधि अंचल सम्मेलन में भाग लेने का निर्णय लिया गया। मौके पर बैठक को भाकपा जिला कार्यकारणी सदस्य राम बिलास शर्मा, शाखा मंत्री जगदेव दास, तिरपित राय, सुरेंद्र कुमार, पांचो पासवान, दशरथ साह, मोहम्मद सिराज, मंजू देवी, सुनीता देवी, सावित्री देवी, अनिता देवी, धर्मशीला देवी, सुनैना देवी, मनोज पासवान, संगीता देवी, मोहम्मद हुसैन आदि ने सम्बोधित किया।
जोगबनी – जन्माष्टमी पर जोगबनी श्याम मंदिर में गूंजे भक्ति के स्वर।
नजरिया न्यूज़,जोगबनी। राकेश कुमार। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के पावन अवसर पर जोगबनी के श्याम मंदिर में भव्य भजन-कीर्तन एवं जागरण...











