पंजाब- मुठभेड़ में मार गिराने का मामला तीन दशक बाद फर्जी निकला,सात खाकीधारियों को उम्रकैद
दुर्केश सिंह, संपादकीय प्रभारी नजरिया न्यूज, 4अगस्त। पंजाब के तरनतारन में वर्ष 1993 में कथित एनकाउंटर का मामला, हत्या का था। पीड़ित परिवारों को 32 साल बाद न्याय मिला है। काउंटर में शामिल जवान और पुलिस पदाधिकारी सहित सातों पूर्व हो चुके हैं। सभी को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है।मोहाली स्थित सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने सोमवार को फैसला सुनाते हुए पंजाब पुलिस के पूर्व एसएसपी भूपिंदरजीत सिंह, पूर्व डीएसपी दविंदर सिंह, पूर्व इंस्पेक्टर सूबा सिंह, पूर्व एएसआइ गुलबर्ग सिंह और पूर्व एएसआइ रघुबीर सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई है। उक्त खबर पढ़ने के बाद पाठकों की प्रतिक्रिया है: पुलिस के पदाधिकारी हत्या भी हत्या में शामिल होते हैं।






















