समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
सावन की आखिरी सोमवारी को लेकर शिव भक्त डाक बम कांवरिया जिला से सटे निकटवर्ती बेगूसराय जिला के बछवाड़ा स्थित झमटिया गंगा घाट से गंगा जल लेकर दलसिंहसराय के रास्ते समस्तीपुर थानेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करने जाने के क्रम में रविवार की देर शाम को प्रशासन की पोल खुलती नजर आई। जहां दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एनएच 28 के लंगड़ा चौक स्थित देर रात को लाईट की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने को लेकर ट्रक की ठोकर से एक बाइक सवार कांवरिया की मौत हो गई एवं दूसरा गंभीर जख्मी हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही थाने की पुलिस ने अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने एक कांवरिया को मृत घोषित कर दिया।वंही दूसरा गंभीर घायल युवक को बेहतर चिकित्सा के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।
मृतक कांवरिया की पहचान फुलहरा कल्याण पुर निवासी बिनोद कुमार के पुत्र प्रभात कुमार उम्र 27 वर्ष के रूप में की गई।जख्मी की पहचान सरोज महतो के पुत्र नीतीश कुमार उम्र 16 वर्ष के रूप में हुई।
बताया जाता है कि दोनों कांवरिया झमटिया से गंगा जल लेकर जलाभिषेक करने जा रहे थे कि उक्त घटना स्थल पर एक ट्रक से टकरा कर जख्मी हो सड़क किनारे गये।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।
वंही पगरा पुल पर भी लाईट की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से गाड़ियों की भीड़ को लेकर कांवरियों में अफरा तफरी मच गया जिसमें कई कांवरिया घायल होने की भी जानकारी मिली जिसे सेवा समिति के लोगों ने प्राथमिक उपचार किया।
बताते चलें कि वर्षों से कांवरियों का जत्था थाना क्षेत्र के बॉर्डर ढेपुरा से एनएच 28 को छोड़कर कॉलेज रोड होते हुए बाजार होते हुए काली चौक होते हुए समस्तीपुर थानेश्वर स्थान जाते थे।इस वर्ष 32 नम्बर रेलवे पर आरओबी के निर्माण को लेकर सड़क मार्ग बाधित हो गया।हालांकि बोलबम सेवा समिती के युवाओं ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमलोगों को बुलाया गया था।
जिसपर हमलोगों ने बाजार के गोला पट्टी होकर या राष्ट्रीय उच्च विद्यालय रोड होते हुए पूर्ववत सड़क मार्ग पर कांवरिया जाया जा सकता है और हम सभी सेवा समितियों को भी सेवा का मौका बरकरार रहेगी।फिर भी प्रशासन ने नए रूट निर्धारित कर ढेपुरा से सरदारगंज, लंगड़ा चौक, पगरा पुल, डैनी चौक से बाजार समिति होते हुए नव निर्माण आरओबी होकर काली चौक पर पुनः अपनी पुरानी रूट पर मिल जाएगा।
समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रशासन की लापरवाही को लेकर इतनी बड़ी घटना हुई है।
वंही शनिवार की देर शाम को प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि जहां जहां भी सेवा समिति के द्वारा लाईट नहीं लगाया जायेगा वंहा नगर परिषद की ओर से लगाया जायेगा।जबकि कई जगहों पर लाईट की पर्याप्त व्यवस्था नहीं देखा गया।पगरा पुल पर भी पर्याप्त लाईट नहीं देखा गया और आरओबी पुल पर भी पुल के बीच में दो तीन लाईट के अलावे अंधकार में कांवरिया का जत्था जाते देखा गया।
कावंरियों की सुरक्षा में समाजसेवी युवकों के अलावे कई जगहों पर कोई पुलिस बल नहीं देखा गया।वंही समाजसेवी युवकों ने बताया कि कई महिला कावरियों की चोटिल होने की बात बताई गई।
वंही कावरियों की सेवा में लगे भक्तों एवं श्रद्धालुओं में प्रशासन की व्यवस्था पर क्षोभ वयाप्त करते देखा गया।कुछ समाज सेवी के द्वारा बात करते देखा गया कि “अजब तेरी लीला, गजब तेरा खेल, छुछुन्दर के माथे चमेली का तेल’ जब गलत लोगों के हाथ में सर्वाधिकार चला जाता है तो उन्हें मनमानी करने से कौन रोकेगा !
रानीगंज:अररिया – कोटा में जेईई की तैयारी कर रही रानीगंज की छात्रा की संदिग्ध मौत, परिवार ने उठाए सवाल
नजरिया न्यूज़, रानीगंज/अररिया। बलराम बिश्वास। रानीगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 16 स्थित पंजियार टोला की रहने वाली 17 वर्षीय...






















