समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शाखा मालपुर टरस पुर का 32 वां शाखा सम्मेलन रविवार को मालपुर विद्यालय के प्रांगण में सम्मेलन को पंचायत के मुखिया महेश्वर राम ने झंडोतोलन कर शुभारंभ किया।साथ ही महेश्वर राम एवं सुमन कुमार की अध्यक्ष मंडली की अध्यक्षता में सम्मेलन का शुभारंभ किया गया।शोक प्रस्ताव शाखा मंत्री कॉमरेड मोहम्मद निजाम ने पेश किया।
सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए अंचलमंत्री विनोद कुमार समीर ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार महंगाई बेरोजगारी भ्र्ष्टाचार के मुद्दे से जनता को भटका कर वोट के लिये जाति धर्म सम्प्रदाय के झांसा में लाकर गुमराह कर रही है।
आज भी पूंजीपति सम्पन्न लोगों का जुल्म गरीबों पर हो रहा है।कम्युनिस्ट पार्टी किसी भी तरह के जुल्म के खिलाफ संघर्ष कर रही है और करती रहेगी। वंही एटक जिला महासचिव राम बिलास शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार मजदूरों की हकमारी कर रही है। 44 श्रम कानूनों को 4 लेवर कोड में बदल कर मजदूरों को शोषण कर रही है।
इसी क्रम में शाखा मंत्री प्रतिवेदन प्रस्तुत कर 11 सदस्यीय शाखा कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसके मंत्री मोहम्मद निजाम, सहायक शाखा मंत्री विनोद साहनी एवं उमेश राम चुने गए। 17 सदस्य अंचल सम्मेलन के लिए प्रतिनिधि चुने गए। मौके पर सम्मेलन को विष्णुदेव दास, कारो देवी, मोहम्मद असगर, प्रभात कुमार सिंह, उमेश राम, कमल महतो एवं अर्जुन साह आदि ने संबोधित किया।
पलासी थाना में व विभिन्न कार्यालयों में जनता दरबार आयोजित हुई है
संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया पलासी प्रखंड के विभिन्न कार्यालयों में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया।जनता दरबार...























