समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी अजनौल शाखा का दूसरा सम्मेलन का उद्घाटन कां राम सेवक दास के दरवाजे पर अंचल मंत्री कां बिनोद कुमार समीर ने किया। वंही झंडोतोलन कां राम सेवक दास ने किया। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए अंचल मंत्री कां बिनोद कुमार समीर ने कहा कि वर्तमान के बीजेपी एवं जदयू सरकार किसान मजदूर छात्र नौजवान महिला अल्पसंख्यक विरोधी सरकार है। जो शिक्षा रोज़गार महंगाई भ्रष्टाचार के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं कर रही हैं,
बल्कि धमों उन्माद फैलाकर सत्ता हासिल करने के लिए प्रयासरत रहती हैं। सहायक अंचल मंत्री शंकर राम ने कहा कि कम्यूनिस्ट पार्टी का जन्म ही संघर्ष में हुआ है और जबतक गरीब लोगों पर अत्याचार होता रहेगा पार्टी संधर्ष करती रहेगी। सम्मेलन में सर्वसम्मति से कां राम सेवक दास को शाखा सचिव चुना गया। इस दौरान अशोक कुमार, जयराम दास, शोभा कांत ठाकुर, को अंचल सम्मेलन के लिए प्रतिनिधि चुने गए। मौके पर सम्मेलन को रजनी कांत चौधरी, धर्मवीर प्रकाश आदि ने संबोधित किया। सम्मेलन की अध्यक्षता शोभा कांत ठाकुर ने किया।
समस्तीपुर – पूर्व मंत्री सह विधायक आलोक मेहता ने शकुंतला टीवीएस के तीन नए मॉडलों का किया अनावरण
समस्तीपुर/दलसिंहसराय (राज कुमार सिंह)। राष्ट्रीय उच्च पथ 28 स्थित टीवीएस मोटर के अधिकृत विक्रेता शकुंतला टीवीएस में रविवार को टीवीएस...











