समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शाखा रामपुर जलालपुर का 35 वां शाखा सम्मेलन गुरुवार को कॉमरेड पवन कुमार आजाद की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए
अंचल मंत्री विनोद कुमार समीर ने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी गरीब किसान मजदूर की पार्टी है। देश की आजादी करने से लेकर आज तक शोषित, पीड़ितों के हक के लिए संघर्ष कर उनको अधिकार दिलाने का काम किया है।
पृथ्वी पर जब तक शोषित पीड़ित रहेंगे, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी उनके लिए संघर्ष करती रहेगी।
वंही सम्मेलन में आए मुख्य अतिथि एटक जिला महासचिव ने कहा कि केंद्र सरकार मजदूरों के लिए बनी श्रम कानून को मुट्ठी भर पूजीपतियों के इशारे पर 44 श्रम कानून को 4 लेवर कोड में बदल रही है। इससे मजदूरों को आने वाले समय में काफी नुकसान होगा।साथ ही उन्होंने कहा कि इसके लिए मजदूर संगठन लगातार संघर्ष कर रही है, उन्होंने मजदूर किसान को एकजुट होकर राज्य एवं केंद्र सरकार के खिलाफ संघर्ष तेज करने का आहवाहन किया। सर्व सम्मत से कॉमरेड पवन कुमार आजाद शाखा मंत्री एवं कामरेड बासो राय सहायक शाखा मंत्री चुने गए।
सम्मेलन में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 10 एवं 11 अगस्त 2025 को पार्टी का 27 वां अंचल सम्मेलन कॉमरेड बैद्यनाथ चौधरी की अध्यक्षता में नगर पंचायत सरकार भवन रामपुर जलालपुर में किया जाएगा। अंचल सम्मेलन के प्रथम दिन आगामी 10 अगस्त को दिन के 2:00 बजे से काली स्थान रामपुर जलालपुर के प्रांगण में आम सभा का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में अंचल सम्मेलन के लिए 21 सदस्ययी स्वागत समिति का गठन किया गया। जिसके स्वागताध्यक्ष कॉमरेड पवन कुमार आज़ाद, उपाध्यक्ष चंदू राम, उपेंद्र पासवान, स्वागत सचिव कांमरेड रजनीकांत चौधरी उर्फ तपेश चौधरी, कोषाध्यक्ष बासो राय चुने गए।
जोगबनी – जन्माष्टमी पर जोगबनी श्याम मंदिर में गूंजे भक्ति के स्वर।
नजरिया न्यूज़,जोगबनी। राकेश कुमार। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के पावन अवसर पर जोगबनी के श्याम मंदिर में भव्य भजन-कीर्तन एवं जागरण...











