दुर्केश सिंह,संपादकीय प्रभारी, नजरिया न्यूज, 31जुलाई। भारत को ऐसा प्रधानमंत्री चाहिए जो हमारी वीर सेना को स्वतंत्रता से काम करने दे।यह बात राहुल गांधी ने 30जुलाई को कहीं है।एक पोस्ट में उन्होंने कहा, भारत को ऐसा प्रधानमंत्री चाहिए जो हमारी वीर सेना को स्वतंत्रता से काम करने दे। वो नहीं जो अपनी छवि बचाने के लिए उनका दुरुपयोग करे।
लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में देशवासियों से कहा,भारत को ऐसा प्रधानमंत्री चाहिए जो महाशक्तियों के सामने भी तन कर देश के स्वाभिमान की रक्षा करे – वो नहीं जो उनका नाम सुन कर ही मूक हो जाए।
राहुल गांधी ने कहा,मोदी जी, राष्ट्र और सेना सर्वोपरि है – आपकी निजी छवि, राजनीति और प्रचार नहीं!
जोगबनी – जन्माष्टमी पर जोगबनी श्याम मंदिर में गूंजे भक्ति के स्वर।
नजरिया न्यूज़,जोगबनी। राकेश कुमार। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के पावन अवसर पर जोगबनी के श्याम मंदिर में भव्य भजन-कीर्तन एवं जागरण...











