अरुण सिंह नजरिया न्यूज संवाददाता, लखनऊ, 31जुलाई। सीएम युवा उद्यमी अभियान के माध्यम से नये उद्यमी के रूप में उप्र की विकास यात्रा में सहभागी बनने के इच्छुक 68 हजार युवाओं को 2,751 करोड़ रु. उपलब्ध कराए गए। यह उप्र पीपी की असीमित क्षमता को प्रदर्शित करता है।यह जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज दी। उन्होंने कहा,
यह योजना युवाओं को केवल जॉब करने नहीं, बल्कि उन्हें जॉब देने की सामर्थ्य प्रदान करने का माध्यम बनी है। मुख्यमंत्री जी आज यहां मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अन्तर्गत ‘सी0एम0 युवा कॉन्क्लेव एवं एक्सपो-2025’ का शुभारम्भ करने के उपरान्त इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव एम0एस0एम0ई0 श्री आलोक कुमार, डॉ0 भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ के कुलपति प्रो0 राज कुमार मित्तल, ए0के0टी0यू0, लखनऊ के प्रो0 जे0पी0 पाण्डेय, चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर के कुलपति डॉ0 आनन्द कुमार सिंह सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, बैंकों के प्रतिनिधि एवं स्टेक होल्डर्स तथा उद्योग जगत के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
किशनगंज, बिहार -बलदिया हाट हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की डीएम ने की प्रशंसा
गांव में ही राष्ट्रीय स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने की दिशा में एक और मजबूत कदम पर की टिप्पणी...






















