नजरिया न्यूज़, सिकटी संवाददाता रंजन राज।
52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की बीओपी अम्बारी डी समवाय द्वारा रविवार शाम 5:30 बजे भारत-नेपाल सीमा के बीपी संख्या 156 से 2.5 कि.मी. भीतर डिम्हिया गांव में इंटेलिजेंस इनपुट (ACN) के आधार पर एसएसबी, स्थानीय पुलिस एवं कृषि विभाग की संयुक्त कार्रवाई में तस्करी के लिए नेपाल ले जाए जा रहे
46 बैग यूरिया, 3 बैग डीएपी और 24 बैग पॉलीहैलाइट खाद सहित कुल 73 बैग उर्वरक जब्त किए गए, जब्त की गई सामग्री को आगे की प्रक्रिया हेतु कृषि विभाग सिकटी, अररिया को सुपुर्द कर दिया गया है।





















