नज़रिया न्यूज़ (रूबी बिनीत), अररिया।
सोमवार को न्यायमण्डल अररिया के डीएलएसए ऑफिस में एसीजेएम सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सभी सातों ट्रेन्ड मेडीएटर्स की बैठक सम्पन्न हुई.
बैठक में नालसा व बालसा के निर्देश मे हो रहे 90 दिवसीय राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान की सफल के मद्देनजर विशेष चर्चा किया गया.
चर्चा के उपरांत डीएलएसए सेक्रेटरी ने राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान को लेकर मेडीएटर्स को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये.
चर्चा के दौरान बताया गया कि अधिक से अधिक मामलों को मध्यस्थता के माध्यम से समाप्त करना है.
इस अवसर पर ट्रेन्ड मेडिएटर्स क्रमशः बिना झा, बिनीत प्रकाश, नीरज प्रसाद, कुमारी कामिनी, श्रवण कुमार झा, विनय कुमार झा व ठाकुर शंकर कुमार उपस्थित थे.





















