समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर जय महाकाल दल के तत्वावधान में सोमवार को 208 फीट लम्बा कांवड़ के साथ जलाभिषेक यात्रा निकाला गया। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश महासचिव प्रशांत कुमार पंकज ने कांवड़ पूजा कर यात्रा का शुभारंभ किया।
इससे पूर्व यात्रा में शामिल होने के लिए सैंकड़ो नव युवकों का समूह रालोमो नेता प्रशांत पंकज के नेतृत्व में रामपुर जलालपुर बीएड कॉलेज से पदयात्रा करते हुए महावीर चौक पहुँचा। यात्रा का शुभारंभ करते हुए रालोमो नेता ने कहा कि सावन मास भक्ति, प्रकृति और प्रेम का पर्व है। यह न केवल भगवान शिव से जुड़ने का अवसर देता है, बल्कि पर्यावरण और सामाजिक जीवन को भी संवारता है। सावन में भगवान शिव को जलाभिषेक करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। भगवान शिव की भक्ति में युवाओं का समूह उत्साह के साथ जलाभिषेक को उमड़ पड़ा है।
वहीं महाकाल दल के संस्थापक सोनू राजपूत ने कहा कि उनके संगठन के द्वारा पिछले पाँच वर्षों से लगातार जलाभिषेक यात्रा निकाला जाता है जो दलसिंहसराय के विभिन्न क्षेत्रों के साथ साथ आसपास के गाँव बछवाड़ा, मंसूरचक, मुस्तफापुर, कोनैला, विद्यापति नगर के युवा हजारों की संख्या में शामिल होकर विद्यापतिधाम मंदिर पहुंच कर बाबा भोले का जलाभिषेक करते हैं।
इस बार भी इसी संख्या में युवा शामिल हुए हैं।मौके पर जलाभिषेक यात्रा में डॉ. धर्मेंद्र कुमार, अचल आनंद, नीतीश बिहारी, राजीव कुमार, विवेक साहू, अमन कुमार, उज्ज्वल सोनी, निर्मल कुमार, सुमित सिंघम, गौरव कुमार, गोपी कुमार, आर्यन, सतीश कुमार, राहुल कुमार, जयंत कुमार, रोहन देव, चन्देश, संतोष सुमन, प्रदीप कुमार सहित काफी संख्या में शिवभक्त महिला व पुरुष शामिल थे।
पलासी थाना में व विभिन्न कार्यालयों में जनता दरबार आयोजित हुई है
संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया पलासी प्रखंड के विभिन्न कार्यालयों में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया।जनता दरबार...























