समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश महासचिव प्रशांत पंकज ने सोमवार को उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मोख्तियारपुर, नगरगामा एवं भगवानपुर कमला आदि पंचायतों में महादलित बस्ती के बच्चों के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया।
इस अवसर पर उपस्थित सैंकड़ो बच्चों के बीच उन्होंने बिस्किट, कॉपी-कलम का वितरण करते हुए उन्हें पढ़ने लिखने एवं नियमित रूप से स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि शिक्षा मनुष्य का सबसे बड़ा हथियार है। शिक्षा के बल पर इंसान आज चाँद ही नहीं अन्य ग्रहों पर भी पहुँच चुका है। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित बच्चों के माता पिता को भी बच्चों को नियमित स्कूल भेजने को कहा।
उन्होंने कहा जरूरतमंदों की सेवा से आत्मीय खुशी मिलती है, यह पुनीत कार्य जन्मदिवस को विशेष बनाता है। मौके पर रालोमो प्रखण्ड अध्यक्ष धनेश्वर महतो, सोनू साहनी, अरविंद कुशवाहा, अजीत कुमार कुशवाहा, राजू सदा, रंजीत सदा, राजा साहनी, मो. आजाद, अखलेश साह, प्रदीप कुमार, अजय शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
जोगबनी – जन्माष्टमी पर जोगबनी श्याम मंदिर में गूंजे भक्ति के स्वर।
नजरिया न्यूज़,जोगबनी। राकेश कुमार। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के पावन अवसर पर जोगबनी के श्याम मंदिर में भव्य भजन-कीर्तन एवं जागरण...











