नज़रिया न्यूज़ (रूबी बिनीत), अररिया।
90 दिवसीय राष्ट्र के लिये मध्यस्थता अभियान के तहत रविवार को नालसा व बालसा के निर्देश के आलोक मे न्यायमण्डल अररिया के प्रांगण में विशेष अभियान चलाया गया.
यह अभियान डीएलएसए के तत्वावधान में किया गया.
प्रधान एवं जिला सत्र न्यायाधीश गूँजन पाण्डे के हवाले से जानकारी देते हुए एसीजेएम सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को मध्यस्थता केन्द्र अररिया के पटल पर विभिन्न न्यायालयों से कुल 09 रेकॉर्ड प्रस्तुत किया गया.
इसमे से 05 विभिन्न रेकॉर्ड पर पक्षकार उपस्थित हुए. 
सभी पांचों रेकॉर्ड पर ट्रेन्ड मेडीएटर श्रवण कुमार झा ने गोपनीयता बरकरार रखते हुए पक्षकारों की बातों को सुना व पक्षकारों के हित में अपनी राय दी.
उपस्थित 03 रेकॉर्ड मे पक्षकार ट्रेन्ड मेडीएटर श्रवण कुमार झा के सुझाव से सहमत हुए व अपने-अपने वादों के निपटारे पर सहमति दी.
जबकि 02 रेकॉर्ड पर पक्षकार अपनी सहमति नही बना सके.
शेष बचे 04 रेकॉर्ड मे पक्षकार उपस्थित ही नही हुए. जिसमे सुनवाई के लिए अगली तिथि मुक़र्रर की गई.





















