समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी अंचल परिषद् की बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय परिसर पर पवन कुमार आजाद की अध्यक्षता में बैधनाथ रुप भवन पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई।बैठक में अंचल मंत्री बिनोद कुमार समीर ने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा किया और मतदान सूची में नाम शामिल करवाने पर बल दिया।आगामी 10 एवं 11 अगस्त को पार्टी का अंचल सम्मेलन कां बैधनाथ चौधरी नगर रामपुर जलालपुर में करने का निर्णय लिया गया।मौके पर कां शंकर राम, शम्भु कुमार चौधरी, महेश्वर राम, बिमला देवी, गिरधर झा, मो निजाम, अशोक रजक, रजनी कांत चौधरी, तिरपित राय, सुमन कुमार ,विष्णु देव दास, शुभेन्द्र कुमार, राम सेवक दास, धर्मवीर प्रकाश आदि ने अपना अपना विचार रखा।
उमरिया – बिरसिंहपुर पाली के स्वास्थ्य केंद्र का बुरा हाल मरीजों के लिए दवाइयों का अभाव
नजरिया न्यूज़ उमरिया। ओम प्रकाश अग्रवाल। हम बात कर रहे हैं पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जो अपनी ही बेबसी...









