नज़रिया न्यूज़ (रूबी बिनीत), अररिया।
जिला अधिवक्ता संघ के अधिवक्ता लिपिक (मुन्शी) लड्डू कचड़े की ढेर पर न्यायार्थियों का पैरवी करने के लिए मजबूर हैं.
बताया जाता है कि जिला अधिवक्ता संघ के निकट समाहरणालय गेट पर लगातार कचड़ा का अंबार लगने से दुर्गंध फैलता जा रहा है. वही, कचड़े के बीच अपने मुकदमा की पैरवी न्यायार्थी अपने अधिवक्ता लिपिक (मुन्शी) लड्डू के माध्यम से करने को विवश हैं।
इस संबंध में बातचीत के दौरान शनिवार की संध्या अधिवक्ता लिपिक (मुन्शी) लड्डू ने बताया कि उनका रोजाना बैठना जिला अधिवक्ता संघ के निकट समाहरणालय गेट के पास ही है.
वे लोगो को रोजाना कचड़ा फेंकने से मना करते हैं, इसके वावजूद समाहरणालय गेट व सुभाष बाजार के निकट के लोगो के द्वारा बराबर कूड़ा करकट फैक दिया जाता है.
कूड़ा करकट जमा होने से समाहरणालय गेट का ग्रिल भी धीरे धीरे जंग खाकर बर्बाद होने की स्थिति में आ गया है.
जिसको देखने वाला कोई नहीं है.
अधिवक्ता लिपिक (मुन्शी) लड्डू ने बताया कि इस संबंध में वे नगर परिषद अररिया के कार्यपालक पदाधिकारी से मिलकर साफ सफाई करवाने की गुहार लगाएंगें.





















