नज़रिया न्यूज़ (रूबी बिनीत), अररिया।
जिला स्तरीय मोनेटरिंग कमिटी की बैठक शनिवार की देर संध्या न्यायमण्डल अररिया के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गूँजन पांडेय के प्रकोष्ठ मे सम्पन्न हुई।
इसकी अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गूँजन पांडेय ने की.
बैठक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गूँजन पांडेय ने 90 दिवसीय राष्ट्र के लिये मध्यस्थता अभियान में सबो के सहयोग की अपील की.
बैठक में डीजे डिवीजन व सीजेएम डिवीजन से जुड़े न्यायिक पदाधिकारी के अलावा जिला स्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारी उनके प्रतिनिधि उपस्थित हुए.





















