नज़रिया न्यूज़ (रूबी बिनीत), अररिया।
गुरुवार को नालसा नई दिल्ली व बालसा पटना के निर्देश के आलोक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुंजन पांडेय एवं फ़ैमिली जज सह मध्यस्थता कमिटि के अध्यक्ष अविनाश कुमार के द्वारा 90 दिवसीय राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान की सफल के मद्देनजर जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया.
इस मौके पर जिला जज श्री पांडेय ने बतलाया कि वर्तमान में राष्ट्र के लिए मध्यस्थता (मेडिएशन फॉर द नेशन) अभियान चल रहा है, जिसका उद्येश्य अधिक से अधिक मामलों को मध्यस्थता के माध्यम से समाप्त करना है. इसके लिए पदाधिकारियों के साथ बैठकें की गई है. सभी संबंधित विभागों को भी आवश्यक निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने बतलाया कि इस जागरुकता वाहन के माध्यम से दूर दराज के क्षेत्रों में भी लोगों को मध्यस्थता के माध्यम से उनके वादों को समाप्त कराने हेतु प्रेरित करने का कार्य किया जायेगा.
इस अवसर पर एसीजेएम सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने बतलाया कि सभी न्यायालयों से वादों को चिह्नित कर लगातार मध्यस्थता केन्द्र में भेजा जा रहा है.
पारा विधिक स्वयं सेवकों की प्रतिनियुक्ति कर पक्षकारों को मध्यस्थता हेतु सूचना देने के लिए नोटिस निर्गत की जा रही है. साथ ही इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है.
इस अवसर पर एडीजे-01 मनोज कुमार तिवारी, स्पेशल एक्ससाइज जज -02 संतोष कुमार गुप्ता, एडीजे-06 सह पॉक्सो जज अजय कुमार, एडीजे-04 रवि कुमार, स्पेशल एक्ससाइज जज -01 शेफाली नारायण, सीजेएम अमरेन्द्र प्रसाद, एसीजेएम-01 अविनाश कुमार, एसीजेएम सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव, जेजेबी के प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट स्कन्द राज, मुंसिफ उदयवीर सिंह, एसडीजेएम पार्थ, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट क्रमशः विकास कुमार, प्रणव कुमार, राजन कुमार, संतोष कुमार, गजेन्द्र प्रसाद चौरसिया, आशीष आनंद, मो कामरान, कुमारी प्रीति, सादाब समर गौस, मुकेश कुमार, प्रभात सर्, मिथिलेश कुमार दास सहित सभी सातों ट्रेन्ड मेडिएटर्स क्रमशः बीना झा, बिनीत प्रकाश, नीरज प्रसाद, कुमारी कामिनी, श्रवण कुमार झा, विनय कुमार झा व ठाकुर शंकर कुमार आदि उपस्थित थे.





















