समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
बिजली पोल का आर्थिक के तार के संपर्क में आ जाने से एक युवक की मौत अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई।मृतक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के महिसारी पंचायत के वार्ड 14 निवासी देव कुमार राय के पुत्र प्रवीण कुमार उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई।
अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि गुरुवार को प्रवीण घर के अगल बगल में साफ सफाई कर रहा था।इसी दौरान घर के बगल में बिजली के पोल का अर्थिंग की तार के सम्पर्क में आ गया।बारिस के कारण उक्त अर्थिंग की तार में विद्युत प्रवाह हो रहा था।
उसे जब जोर का झटका लगा तो अगल बगल के लोगों ने देखा तो दौड़कर किसी तरह अर्थिंग के तार से छुड़ाया और उसे आनन फानन में दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।वंही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।
नरपतगंज – ताबड़तोड़ फायरिंग में किशोर घायल, इलाके में दहशत
नजरिया न्यूज़ नरपतगंज,अररिया। नरपतगंज थाना क्षेत्र के गोरराहा चौक पर बीते दिनों सरेशाम हुई गोलीबारी और मारपीट की घटना से...






















