• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
उपलब्धि – भारत के स्वच्छता सर्वेक्षण में 03 लाख से 10 लाख जनसंख्या की श्रेणी में गोरखपुर पूरे देश में चौथे स्थान पर आया, हमारी अगली प्रतिस्पर्धा टॉप थ्री में आने की : मुख्यमंत्री

उपलब्धि – भारत के स्वच्छता सर्वेक्षण में 03 लाख से 10 लाख जनसंख्या की श्रेणी में गोरखपुर पूरे देश में चौथे स्थान पर आया, हमारी अगली प्रतिस्पर्धा टॉप थ्री में आने की : मुख्यमंत्री

July 25, 2025

उमरिया – बिरसिंहपुर पाली के स्वास्थ्य केंद्र का बुरा हाल मरीजों के लिए दवाइयों का अभाव

October 24, 2026

उमरिया – बन रहे 370.97 लाख के बालक छात्रावास बच्चों के लिए आवास या मौत का घर

October 24, 2026

उमरिया नजरिया न्यूज़ ओम प्रकाश अग्रवाल

October 23, 2026
अररिया में नकली खाद-बीज के अवैध गोदाम पर बड़ी छापेमारी, यूरिया में रेड ऑक्साइड और नमक मिलाकर बना रहे थे नकली पोटाश

अररिया में नकली खाद-बीज के अवैध गोदाम पर बड़ी छापेमारी, यूरिया में रेड ऑक्साइड और नमक मिलाकर बना रहे थे नकली पोटाश

October 23, 2026

सिकटी – देवी जागरण देखने घरसे निकल युवक की परिरिया घाट स्थित बालू में दबा मिला शव,दोस्तो पर हत्या का आरोप

October 23, 2026

सिकटी में दर्दनाक घटना: जागरण देखने निकला पंकज, घर लौटा शव बनकर…

October 23, 2026
सिकटी में दर्दनाक घटना: जागरण देखने निकला पंकज, घर लौटा शव बनकर…

सिकटी में दर्दनाक घटना: जागरण देखने निकला पंकज, घर लौटा शव बनकर…

October 22, 2026
पलासी में नम आंखों से मां काली और दुर्गा को दी गई विदाई, जय माता दी के नारों से गूंजा शहर

पलासी में नम आंखों से मां काली और दुर्गा को दी गई विदाई, जय माता दी के नारों से गूंजा शहर

October 22, 2026

October 22, 2026

उमरिया नजरिया न्यूज़ ओम प्रकाश अग्रवाल

October 22, 2026

पाली उमरिया

October 22, 2026

उमरिया

October 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, October 25, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

उपलब्धि – भारत के स्वच्छता सर्वेक्षण में 03 लाख से 10 लाख जनसंख्या की श्रेणी में गोरखपुर पूरे देश में चौथे स्थान पर आया, हमारी अगली प्रतिस्पर्धा टॉप थ्री में आने की : मुख्यमंत्री

by Office Araria
July 25, 2025
0
उपलब्धि – भारत के स्वच्छता सर्वेक्षण में 03 लाख से 10 लाख जनसंख्या की श्रेणी में गोरखपुर पूरे देश में चौथे स्थान पर आया, हमारी अगली प्रतिस्पर्धा टॉप थ्री में आने की : मुख्यमंत्री
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 76

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उद्गार; आज श्रावण मास की शिवरात्रि का विशेष दिन है। हमने गोरखपुर नगर निगम के लिए भारत के स्वच्छता सर्वेक्षण में गोरखपुर को टॉप-टेन में लाने के लिए एक लक्ष्य तय किया था। पार्षदों, स्वच्छताकर्मियों, स्वच्छता समितियों, सुपरवाइजर तथा अधिकारियों की टीम ने गोरखपुर शहर को चौथा स्थान दिलाने में सफलता प्राप्त की है… अनिल उपाध्याय, पूर्वांचल ब्यूरो गोरखपुर : 23 जुलाई।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत के स्वच्छता सर्वेक्षण में 03 लाख से 10 लाख जनसंख्या की श्रेणी में गोरखपुर पूरे देश में चौथे स्थान पर आया है। पिछले तीन वर्षों में हम 74वें स्थान से 22वें और फिर 22वें से चौथे स्थान पर आ गये हैं। यह एक बड़ी उपलब्धि है। यह इस बात की प्रेरणा भी देती है कि हम भी अपनी श्रेणी में प्रथम स्थान पर आ सकते हैं। हमारी अगली प्रतिस्पर्धा टॉप थ्री में आने की है। इसके लिए हमें भी से तैयारी करनी होगी।
मुख्यमंत्री जी आज नगर निगम परिसर, जनपद गोरखपुर में सफाई मित्र सुरक्षित शहर सम्मान समारोह में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने नगर निगम गोरखपुर द्वारा स्वच्छ वॉर्ड प्रतियोगिता के अन्तर्गत चयनित पार्षदों एवं सफाई मित्रों का सम्मान किया। उन्होंने सफाई मित्र कल्याण कोष से आर्थिक सहायता राशि के प्रतीकात्मक चेक वितरित किये। उन्होंने नगर निगम के 12 स्वच्छता वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री जी ने समारोह में जनपद गोरखपुर के विकास की 253 करोड़ रुपये लागत की 177 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री जी ने अर्बन फ्लड मैनेजमेण्ट सेल एण्ड अर्ली वॉर्निंग सिस्टम का उद्घाटन तथा अवलोकन किया। उन्हांने सुथनी भीटी रावत में बन रहे इण्टीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेन्ट सिस्टम के मॉडल का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर गोरखपुर के स्वच्छता अभियान तथा उत्तर प्रदेश के प्रथम अर्बन फ्लड मैनेजमेण्ट सेल पर आधारित लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया गया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज श्रावण मास की शिवरात्रि का विशेष दिन है। हमने गोरखपुर नगर निगम के लिए भारत के स्वच्छता सर्वेक्षण में गोरखपुर को टॉप-टेन में लाने के लिए एक लक्ष्य तय किया था। पार्षदों, स्वच्छताकर्मियों, स्वच्छता समितियों, सुपरवाइजर तथा अधिकारियों की टीम ने गोरखपुर शहर को चौथा स्थान दिलाने में सफलता प्राप्त की है। मुख्यमंत्री जी ने गोरखपुर नगर निगम के सफाईकर्मियों, पार्षदों, महापौर, नगर आयुक्त सहित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों का अभिनन्दन करते हुए प्रदेशवासियों को शिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पहले गोरखपुर की पहचान मच्छर, माफिया, गन्दगी, बीमारियां, अराजकता, अव्यवस्था, सड़कों पर जाम तथा बरसात में जलजमाव से थी। आज इन सभी समस्याओं से एक-एक कर निजात मिल रही है। इसी क्रम में, यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। पहले गोरखपुर में बुनियादी सुविधाओं का अभाव था, लेकिन नये भारत के नये उत्तर प्रदेश के लिए गोरखपुर ने अपने आप को तैयार किया और नया गोरखपुर बनकर दिखा दिया है। जब आगे बढ़ने के लिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होती है, तब इस लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। गोरखपुर महानगरवासियों ने विकास कार्यां में अपना सकारात्मक योगदान दिया है। सभी महानगरवासियों ने स्वयं के स्थान पर जनपद के विकास को प्राथमिकता दी, जिसका परिणाम हुआ कि गोरखपुर की सड़कें चौड़ी हुई तथा ड्रेनेज बेहतर हुआ।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यहां पर अर्बन फ्लड मैनेजमेण्ट सेल का लोकार्पण किया गया है। अब किसी भी प्रकार के अतिक्रमण व नाला जाम की जानकारी तकनीक से हो जाएगी। गोरखपुर महानगर ने तकनीक के प्रयोग तथा टीम वर्क के साथ स्वच्छता के लक्ष्य को प्राप्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की ओर कदम बढ़ाया है। विकसित भारत तभी होगा, जब हम स्वच्छता, स्वास्थ्य, विकास कार्यों, आधुनिक सुविधाओं, तकनीक एवं जनसुविधाओं में आधुनिकता की ओर अग्रसर होंगे तथा समग्र विकास की अवधारणा को साकार करेंगे। वर्ष 2047 में विकसित भारत बनाये जाने के प्रधानमंत्री जी के संकल्प को पूरा करने के लिए गोरखपुर की भूमिका की दृष्टि से आज का यह कार्यक्रम अत्यन्त महत्वपूर्ण है।

उत्तर प्रदेश- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लक्ष्य पर कार्य करते हैं, गोरखपुर नगर निगम की सफलता पर व्यक्त किया उदार- नजरिया न्यूज़

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गोरखपुर के सभी वॉर्डां में स्वच्छता समितियां कार्य कर रही है। पार्षद अपने-अपने वॉर्डां को नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं। यहां कुछ पार्षदों को सम्मानित किया गया है, ताकि एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को आगे बढ़ाया जा सके। जोनल स्तर पर वॉर्डां के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा कराये जाने की आवश्यकता है। प्रतिस्पर्धा में सर्वात्तम प्रदर्शन करने वाले पार्षदों तथा स्वच्छता समितियों को सम्मानित भी किया जाना चाहिए। इसी प्रकार महानगर स्तर पर भी स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए। अच्छे कार्यां के लिए इन्सेन्टिव दिया जाना चाहिए। महानगरों में स्वच्छता समितियां डोर-टू-डोर जाकर जनता को जागरूक करें तथा उन्हें अपने घरों के कूड़े को सड़क पर न फेंकने के लिए प्रेरित करें।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हमारे जनप्रतिनिधि भी स्वच्छता के कार्यक्रमों से जुड़ते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने और कूड़े को सार्वजनिक स्थलों पर न फेंकने के प्रति जागरूक कर रहे हैं। आज यहां सफाई मित्र सुरक्षित शहर सम्मान समारोह के अन्तर्गत उन स्वच्छताकर्मियों का सम्मान भी किया गया है, जिन्होंने गोरखपुर को स्वच्छ बनाए जाने के लक्ष्य को प्राप्त करने में अपना योगदान दिया है। जब एक टीम वर्क से कार्य किया गया, तब हम इस लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल हुए हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हम विकास की प्रक्रिया में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जब विकास कार्य होते हैं, तो लोगों को परेशानी होती है, लेकिन जब वह पूर्ण हो जाते हैं, तो उसकी सुविधाओं का लाभ भी मिलता है। इसी श्रृंखला में आज यहां 253 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है। इनमें एनिमल बर्थ कण्ट्रोल सेण्टर (ए0बी0सी0सी0) का लोकार्पण शामिल है। इस सेन्टर से स्ट्रीट डॉग्स, बन्दरों व अन्य पशुओं से शहरवासियों को निजात मिलेगी। यहां अर्बन फ्लड मैनेजमेण्ट सेल एवं अर्ली वॉर्निंग सिस्टम का उद्घाटन भी किया गया है। यह सेल शहर के अन्दर जलभराव की समस्या के समाधान तथा गोरखपुर में बन रहे गोड़धोइया नाले सहित अन्य नालों की कुशल मॉनिटरिंग में उपयोगी होगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि नगर निगम परिसर में डिजिटल लाइब्रेरी का लोकार्पण हुआ है। निगम के पूर्व पार्षदों को भी इस लाइब्रेरी से जोड़ा जाए। रामगढ़ ताल पर्यटन के नये केन्द्र के रूप में उभरा है। रामगढ़ ताल के सौंदर्यीकरण के लिए फेज-2 के तहत 35 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से किये गये कार्यां का लोकार्पण भी किया गया है। विकास के लिए धनराशि जनता के टैक्स से आती है। इस धनराशि का उचित उपयोग होना चाहिए। विकास कार्यां की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री जी ने गोरखपुर के विकास की 177 परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के लिए महानगरवासियों को बधाई दी।
इस अवसर पर सांसद श्री रविशंकर शुक्ल, गोरखपुर के महापौर डॉ0 मंगलेश श्रीवास्तव, विधान परिषद सदस्य डॉ0 धमेन्द्र सिंह, विधायक श्री विपिन सिंह, श्री महेन्द्रपाल सिंह, श्री प्रदीप शुक्ल, डॉ0 विमलेश पासवान तथा श्री सरवन निषाद सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
ज्ञातव्य है कि लोकार्पित परियोजनाओं में गोरखपुर नगर निगम परिसर में स्थापित उत्तर प्रदेश के प्रथम अर्बन फ्लड मैनेजमेन्ट सेल एण्ड अर्ली वॉर्निंग सिस्टम सहित रामगढ़ताल का सौन्दर्यीकरण (फेज-2), गुलहरिया में एनिमल बर्थ कंट्रोल सेन्टर तथा नगर निगम परिसर में डिजिटल लाइब्रेरी शामिल है। शिलान्यास किये गये कार्यां में विभिन्न वॉर्डों में सड़क, नाला एवं नाली निर्माण, सुथनी में वेस्ट प्रोसेसिंग सिटी परिसर में आन्तरिक सड़क, नाला एवं सीवर निर्माण, ट्रांसपोर्टनगर एवं रानीडीहा में जोनल कार्यालय का निर्माण, लाल डिग्गी पार्क का सौंदर्यीकरण, सिक्टौर में 75 बेड का वर्किंग वुमन हॉस्टल का निर्माण, ट्रांसपोर्टनगर चौराहे पर वैश्विक कॉम्प्लेक्स एवं को-वर्किंग स्पेस, नकहा ओवरब्रिज मुख्य मार्ग से रामजानकी नगर चौराहा होते हुए हड़हवा फाटक रोड तक सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य शामिल हैं।
इससे पूर्व, मुख्यमंत्री जी ने मानसरोवर मन्दिर में रुद्राभिषेक भी किया

Share this on WhatsApp
Share197Tweet123Share49
Office Araria

Office Araria

Related Posts

उमरिया – बिरसिंहपुर पाली के स्वास्थ्य केंद्र का बुरा हाल मरीजों के लिए दवाइयों का अभाव

by Om Prakash Agrawal
October 24, 2026
0

नजरिया न्यूज़ उमरिया। ओम प्रकाश अग्रवाल। हम बात कर रहे हैं पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जो अपनी ही बेबसी...

उमरिया – बन रहे 370.97 लाख के बालक छात्रावास बच्चों के लिए आवास या मौत का घर

by Om Prakash Agrawal
October 24, 2026
0

छात्राओं और छात्रो के लिए बन रहे भवन निर्माण से पहले ही भ्रष्टाचार, टेडे पिलर मिट्टी में दफन अवैध मुरुम...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1

उमरिया – बिरसिंहपुर पाली के स्वास्थ्य केंद्र का बुरा हाल मरीजों के लिए दवाइयों का अभाव

October 24, 2026

उमरिया – बन रहे 370.97 लाख के बालक छात्रावास बच्चों के लिए आवास या मौत का घर

October 24, 2026

उमरिया नजरिया न्यूज़ ओम प्रकाश अग्रवाल

October 23, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • उमरिया – बिरसिंहपुर पाली के स्वास्थ्य केंद्र का बुरा हाल मरीजों के लिए दवाइयों का अभाव
  • उमरिया – बन रहे 370.97 लाख के बालक छात्रावास बच्चों के लिए आवास या मौत का घर
  • उमरिया नजरिया न्यूज़ ओम प्रकाश अग्रवाल
  • अररिया में नकली खाद-बीज के अवैध गोदाम पर बड़ी छापेमारी, यूरिया में रेड ऑक्साइड और नमक मिलाकर बना रहे थे नकली पोटाश
  • सिकटी – देवी जागरण देखने घरसे निकल युवक की परिरिया घाट स्थित बालू में दबा मिला शव,दोस्तो पर हत्या का आरोप

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In