समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
लगातार आपराधिक वारदातों के बीच स्वर्ण व्यव्सायी से 5 लाख रुपये रंगदारी मांगने एवं पत्रकारों को वाट्सएप पर धमकी भरा मैसेज भेजने वाला बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
इस बाबत सोमवार को डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने अपने कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर बताया कि गत 9 मई को दैनिक समाचार पत्र के स्थानीय पत्रकार के द्वारा लिखित रूप से सूचना दी गई कि मोबाइल नंबर 9304291316 से अज्ञात धारक द्वारा वाट्सएप के माध्यम से जान मारने की धमकी दी जा रही है।
पुनः गत 16 मई को स्थानीय शहर के एक स्वर्ण व्यव्सायी को उक्त मोबाइल नंबर धारक के द्वारा जान मारने की धमकी देते हुए 5 लाख रुपये की रंगदारी के रूप में मांग की गई।वंही उक्त मोबाइल धारक के द्वारा कुछ वरीय पुलिस पदाधिकारी और अन्य लोगों को भी धमकी देने का मामला प्रकाश में आया।जिसके पश्चात थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने मानवीय आसूचना एवं टेक्निकल अनुसंधान के आधार पर घटना में संलिप्त अपराधकर्मी निकटवर्ती जिला बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चिरंजीवी पुर वार्ड 3 निवासी विश्वनाथ सिंह के पुत्र हर्ष कुमार उर्फ हर्ष को समस्तीपुर से गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।छापेमारी दल में एसआई रंजीत कुमार सिंह, क्यूआरटी सिपाही राजेश कुमार राम एवं बलराम कुमार पासवान शामिल थे।
संवेदनशील गवाहो की गवाही वीडब्ल्यूडीसी के माध्यम से ही करावे : जिला जज गुंजन पाण्डेय
नजरिया न्यूज़ (रूबी विनीत), अररिया। संवेदनशील गवाहो की गवाही सफलतापूर्वक संवेदनशील गवाह बयान केंद्र (वीडब्ल्यूडीसी) के माध्यम से सम्पन्न कराने...





















