समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
थाना क्षेत्र के शहर के भगवानपुर चकशेखू वार्ड एक के बाजार समिति स्थित मुसहरी टोला में रविवार को एक घर में अचानक आग लग गयी। उक्त आगलगी की घटना में घर में सो रहे दो मासूम की जलकर मौत हो गई। मृतक मासूम की पहचान नगर परिषद दलसिंहसराय वार्ड संख्या-1निवासी शंभू मांझी के पुत्र अंकित कुमार डेढ़ वर्ष और अंकिता कुमारी के 5 वर्ष के रूप में हुई।
घटना को लेकर बताया जाता है कि मृतक मासूम के मौसा अमित सदा बगल के घर में सो रहे थे।उसको आगलगी की भनक तक नहीं लगी। जब आग बुझाने पहुंचे लोगों ने घर के टाटी तोड़कर घर में घुसकर उसे जगाया। इस दौरान ग्रामीणों ने किसी तरह आग को बुझाया। लेकिन तब तक दोनों मासूम की जलकर मौत हो चुकी थी। घर फूस का होने के कारण आग तेजी से फैल गया। जब तक लोग कुछ कर पाते आग पूरी तरह बेकाबू हो चुकी थी।
मृतक दोनों मासूम की मां फूलों देवी ने बताई कि पिता शंभू देवी और नाना दुखा सदा काम करने के लिए गए हुए थे। घटना की सूचना पर पहुंची मां फूलों देवी और मौसी रूबी कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल था। इधर घटना की सूचना पर अपर थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया।
घटना स्थल पर लोगों ने बताया कि बिजली के शॉट सर्किट के कारण आग लगी है। मौके पर पहुंचे अग्निशामक पदाधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने भी घटना को लेकर बताया कि आग लगाने का स्पष्ट कारण तो पता नहीं चल पा रहा है। लेकिन घर में बिजली की सप्लाई थी। वहीं घर के बाहर राख का भी ढेर था। जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के सही कारणों का स्पष्ट हो सकेगा।
समस्तीपुर – एसडीओ एवं डीएसपी के नेतृत्व में अतिक्रमण के विरुद्ध चला व्यापक अभियान
ऐसे संयुक्त अभियान आगे भी नियमित रूप से रहेंगे जारी; किशन कुमार समस्तीपुर/दलसिंहसराय (राज कुमार सिंह)। जिलाधिकारी समस्तीपुर के निर्देशानुसार,...






















