समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
बीएलओ की ट्रेनिंग के लिए शुक्रवार को विभूतिपुर जा रही आंगनबाड़ी केन्द्र की सेविका की सड़क हादसे में मौत हो गई।सेविका की मौत की खबर सुनते ही प्रखंड की सभी सेविका व सहायिका ने थाना क्षेत्र के दलसिंहसराय से रोसड़ा जाने वाली सड़क के तेल डिपो चौक स्थित मृतिका की शव को रखकर सड़क जाम कर दिया।मृतिका की पहचान मालपुर पंचायत के वार्ड 5 निवासी रामधारी दास की पत्नी रुक्मिणी देवी आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 287 की सेविका के रूप में की गई।
घटना स्थल पर सेविकाओं ने बताया कि जब विभूतिपुर विधानसभा चुनाव के निर्वाचन कार्य का दलसिंहसराय मुख्यालय में किया जाता है तो आज बीएलओ की ट्रेनिंग भी दलसिंहसराय में ही कराई जानी चाहिए।साथ ही हमलोगों को 3 से 4 हजार रुपये की मानदेय करने वाले को निर्वाचन कार्य से अलग रखा जाय और मृतिका के पीड़ित परिवार को विभागीय उचित मुआवजा की मांग के साथ
जिलाधिकारी को बुलाने की मांग कर रही थी।इस दौरान घटना की सूचना पर पहुंची थाने की पुलिस एवं पंचायत के मुखिया सहित अन्य समाजसेवी लोगों ने आक्रोशित सेविकाओं को समझा बुझाकर शांत कराया।
वंही प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता राशि 20 हजार रुपये का चेक दिया।दो घंटे के बाद जाकर जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
मौके पर मुखिया महेश्वर राम, बिनोद कुमार समीर, उप मुखिया रंजीत कुमार मेहता, वार्ड सदस्य ललित सहनी,सुमन कुमारी, रामसकर महतो, संजय साह सहित अन्य सामाजिक लोग मौजूद थे।
अररिया: मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल ने सत्र 2025-26 के उत्तीर्ण छात्र छात्र-छात्राओं को सम्मानित गया
नजरिया न्यूज़ (रूबी विनीत), अररिया। शुक्रवार को मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के वंदना सभागार में सत्र 2025-26 की वार्षिक...




















