समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
थाना क्षेत्र के केवटा रोड सरदारगंज स्थित आनंद किराना स्टोर में बीते रविवार देर शाम को लुटेरों ने दो सगे भाइयों को गोली मार दी थी। उक्त सूचना प्राप्त होने पर राजद प्रदेश प्रधान महासचिव सह मोरवा विधायक रणविजय साहू ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ घायल पीड़ित परिजनों से मुलायम किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की बात कही और हर संभव मदद करने का भरोसा दिया।साथ ही सदन शुरुआत होते ही यह आवाज को सदन में उठाने की बात कही। ज्ञात हो कि गोली कांड के दौरान बदमाशों ने दोनों भाइयों अभिषेक आंनद (48) और अनुराग आनंद (45) को गोली मार दी थी।
अभिषेक की छाती में तो अनुराग को जांघ में गोली लगी थी। मौके पर विधायक के साथ व्यवसायिक संघ के सुधीर चौधरी, संतोष सुरेका, मदन साह, राजद प्रदेश सचिव नन्द किशोर महतो, प्रखंड अध्यक्ष मो० जाबिर हुसैन, उजियारपुर प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद राय, चंदन प्रसाद, सुरेंद्र राय, पुंजय कुमार, उमेश राम प्रकाश, विजेंद्र राम, दीपक कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
समस्तीपुर – एसडीओ एवं डीएसपी के नेतृत्व में अतिक्रमण के विरुद्ध चला व्यापक अभियान
ऐसे संयुक्त अभियान आगे भी नियमित रूप से रहेंगे जारी; किशन कुमार समस्तीपुर/दलसिंहसराय (राज कुमार सिंह)। जिलाधिकारी समस्तीपुर के निर्देशानुसार,...






















