समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
थाने की पुलिस ने महज तीन घन्टे के अंदर बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार की देर शाम 10 बजे हुए एक युवक की हत्या करने के मामले में घटना के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
इस बाबत डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर बताया कि गत बुधवार की देर शाम 10 बजे सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के मधेपुर चौक दुर्गा मंदिर के समीप आपसी विवाद में
गांव के ही वार्ड संख्या-13 निवासी स्व. सूरवल सुबीर सिंह के पुत्र श्रीराम सिंह उम्र 40 वर्ष की हत्या उसके साथी मधेयपुर वार्ड 11 निवासी विजय राय के पुत्र ग्रामीण चिकित्सक मनीष कुमार राय ने तरछेबी हसुआ से कर दिया।जिसमें उनलोगों का एक साथी भी जख्मी हो गया है।
सूचना मिलते ही डीएसपी अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं बलों के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर कार्रवाई करते हुए घटना स्थल का जायजा लिया और मृतक श्री राम सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।साथ ही एसएफएल टीम बुलवाकर घटना स्थल का निरीक्षण कराया।वंही मृतक की मां रूबी देवी के फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए महज 3 घन्टे के भीतर देर रात्रि को घटना कारित करने वाले मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया।साथ ही घटना में प्रयुक्त तरछेबी हसुआ भी बरामद कर लिया गया। छापेमारी दल में थानाध्यक्ष इरसाद आलम, अपर थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी, एस आई विशाल कुमार, सुबोध कुमार सिंह, अन्नू सिंह, सुजीत कुमार, राजेश कुमार सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे।
समस्तीपुर – एसडीओ एवं डीएसपी के नेतृत्व में अतिक्रमण के विरुद्ध चला व्यापक अभियान
ऐसे संयुक्त अभियान आगे भी नियमित रूप से रहेंगे जारी; किशन कुमार समस्तीपुर/दलसिंहसराय (राज कुमार सिंह)। जिलाधिकारी समस्तीपुर के निर्देशानुसार,...






















