- समाजिक न्याय परिचर्चा में संगठन की मजबूती पर दिया जोर
समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
बिहार में विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज़ कर दी हैं। वंही राजद ने सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम के माध्यम से चुनावी शंखनाद का बिगुल फूंकते हुए
मंगलवार को उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के दलसिंहसराय प्रखंड स्थित होटल मौर्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में स्थानीय विधायक आलोक कुमार की अगुवाई में परिचर्चा कार्यक्रम की तैयारियां जोर शोर से की गई। मुख्य अथिति के रूप में औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा, पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व मंत्री अनिल सहनी, युवा राजद के अहमद रजा ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक आलोक मेहता ने की। सर्वप्रथम सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम में आये अतिथियों सहित राजद के सांगठनिक पदाधिकारी व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को प्रधान महासचिव राज दीपक के द्वारा माला पहना कर बुके व चादर भेंट कर स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस सामाजिक न्याय परिचर्चा में राजद के वैचारिक आधार, चुनाव अभियान के मुख्य बिंदु, चुनाव प्रबंधन, संगठन विस्तार व सोशल व डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पार्टी की नीति व विचारधारा को ज्यादा से ज्यादा फैलाने पर वक्ताओं ने अपने विचारों व सुझावों को विस्तारपूर्वक कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा और पार्टी की मजबूती व विधानसभा चुनाव में अच्छे प्रदर्शन पर चर्चा की गई। इस दौरान नेताओं ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। मौके पर पूर्व विधान परिषद सदस्य रोमा भारती, जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो, विपिन सहनी, प्रमोद राय, जाबिर हुसैन, संजीव कुमार, हेमलता कुमारी, ममता कुमारी, पुंजय कुमार, संतोष चौधरी, प्रभु नारायण राय, रमलोलिन राय, जमील अख्तर सहित बूथ स्तर तक के सभी प्रकोष्ट के पार्टी पदाधिकारी एवं कमिटी सदस्य मौजूद थे।