= भारत बनाने वाले मज़दूर और कारीगर असल में अर्थव्यवस्था का पहिया घुमाते हैं: राहुल गांधी
मीरा प्रवीण वत्स
नजरिया न्यूज विशेष संवाददाता, 01मई।
मजदूर देश को आगे बढ़ाते हैं।
भारत बनाने वाले मज़दूर और कारीगर हैं। असल में अर्थव्यवस्था का पहिया मजबूर घुमाते हैं। मजदूर देश को आगे बढ़ाते हैं। ये सभी उद्गार लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के हैं। श्री राहुल गांधी अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस अपने हृदय के पवित्र भावों को देश के साथ साझा किया है। ह्वाट्सएप चैनल राहुल गांधी पर उन्होंने लिखा है:आज अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर, मैं उन्हें भारत की प्रगति में न्यायपूर्ण हिस्सेदारी दिलाने के अपने संकल्प को दोहराता हूं।
जब तक उनके हुनर को हक़ और श्रम को सम्मान नहीं मिलेगा, भारत सही मायने में तरक्की नहीं कर सकता।
राहुल गांधी -आज अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर मैं उन्हें भारत की प्रगति में न्यायपूर्ण हिस्सेदारी दिलाने के अपने संकल्प को दोहराता हूं…
आज अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर, मैं उन्हें भारत की प्रगति में न्यायपूर्ण हिस्सेदारी दिलाने के अपने संकल्प को दोहराता हूं।
न्यूज़लेटर: आतंकवाद के खिलाफ पूरा भारत एकजुट होकर खड़ा है
कश्मीर में मेरे दौरे के बारे में पढ़ें: राहुल गांधी
इससे पहले राहुल गांधी ने लिखा है: न्यूज़लेटर के इस संस्करण में, पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को मेरी श्रद्धांजलि और आतंकवाद के खिलाफ भारत की एकजुटता का संदेश।
कश्मीर के मेरे दौरे के बारे में पढ़ें, जहां मैं पहलगाम हमले के घायल लोगों और स्थानीय कश्मीरियों से मिला।
साथ ही, AICC अहमदाबाद अधिवेशन, नेहरू जी की शिक्षाएं और जिला कांग्रेस को मजबूत करने पर मेरे विचारों को भी जानें।




















